बॉलीवुड

यूट्यूबर साहिल खट्टर की खुली किस्मत, रणवीर सिंह की इस फिल्म में मिला बड़ा रोल

यूट्यूब पर अपने मजेदार वीडियोज के लिए मशहूर साहिल खट्टर अब फिल्मों में कदम रखने जा रहे हैं

यूट्यूबर साहिल खट्टर की खुली किस्मत, रणवीर सिंह की इस फिल्म में मिला बड़ा रोल
साहिल खट्टर और रणवीर सिंह (Photo Credits: Facebook)

कहते हैं कि जब मेहनत और किस्मत साथ देती है तो जिंदगी संवर जाती है. अब मशहूर यूट्यूबर साहिल खट्टर (Sahil Khattar) को ही ले लीजिए. यूट्यूब पर अपने मजेदार वीडियोज से दर्शकों का दिल जीतने वाले साहिल अब बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं. साहिल जल्द ही कबीर खान (Kabir Khan) की फिल्म '83' में नजर आएंगे. इस फिल्म में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) कपिल देव की मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. वहीं साहिल इस फिल्म में सैयद किरमानी का रोल निभाते हुए नजर आएंगे.

सैयद किरमानी एक विकेट कीपर के रूप में काफी पॉपुलर थे और इस फिल्म की कहानी में उनका जिक्र होना लाजमी है. ऐसे में उनके लुक्स और स्टाइल को अपनाते हुए साहिल खट्टर उनकी भूमिका अदा करेंगे.

इस बात की जानकारी फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर शेयर की है.

इस फिल्म के निर्देशन के साथ ही कबीर खान इस फिल्म का निर्माण मधु मंटेना और विष्णु इंदुरी के साथ कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 01, 2019 03:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).