मुंबई: महानगर में कैब और बाइक एग्रीगेटर सेवाओं का उपयोग करने वाली महिलाओं की सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहे एक वीडियो (Viral Video) में एक युवक ने दावा किया है कि एक 'रैपिडो' (Rapido) राइडर ने उसकी महिला मित्र को बेहद अश्लील और आपत्तिजनक संदेश (Obscene Messages) भेजे. युवक ने इस घटना से जुड़े स्क्रीनशॉट भी साझा किए हैं, जिसमें राइडर ने युवती के शरीर को लेकर अभद्र टिप्पणी की है.
वायरल वीडियो के अनुसार, घटना दोपहर करीब 1:00 बजे की है. युवती ने अपनी यात्रा के लिए रैपिडो बाइक बुक की थी, जिसके बाद राइडर ने उसके मोबाइल नंबर पर अश्लील मैसेज भेजना शुरू कर दिया. मैसेज में राइडर ने लिखा था, "Your figure is very s*xy" (आपका फिगर बहुत सेक्सी है.)
युवक ने बताया कि ट्रूकॉलर (Truecaller) पर जांच करने पर राइडर का नाम 'रवि सिंह' सामने आया है। युवक के अनुसार, आरोपी मुंबई के मलाड इलाके के पठानवाड़ी में रहता है. यह भी पढ़ें: Ola, Uber, Rapido से ट्रैवल हुआ महंगा, पीक ऑवर्स में देना पड़ सकता है दोगुना किराया; जानें और क्या नियम बदले
पुलिस और हेल्पलाइन पर गंभीर आरोप
पीड़िता के दोस्त ने वीडियो में प्रशासन और कंपनी के रवैये पर गहरी नाराजगी जताई है. उसका दावा है कि घटना के बाद जब युवती ने मदद के लिए मुंबई पुलिस के हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करने की कोशिश की, तो वहां से कोई प्रतिक्रिया (No response) नहीं मिली.
इसके साथ ही, युवक ने आरोप लगाया कि शुरुआत में रैपिडो कंपनी की ओर से भी इस शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया गया था. सुरक्षा के लिए बनाए गए आपातकालीन नंबरों के काम न करने के दावे ने नेटिजन्स के बीच आक्रोश पैदा कर दिया है.
मुंबई में रैपिडो राइडर ने लड़की को अश्लील मैसेज भेजे
View this post on Instagram
रैपिडो का जवाब वायरल हो गया

रैपिडो की कार्रवाई
मामला सोशल मीडिया पर तूल पकड़ने के बाद रैपिडो कंपनी ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. कंपनी ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित 'कैप्टन' (राइडर) के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की है. आरोपी राइडर को स्थाई रूप से प्लेटफॉर्म से ब्लॉक (Barred) कर दिया गया है. कंपनी ने आश्वासन दिया है कि वे भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अपनी सुरक्षा प्रणालियों को और मजबूत करेंगे. यह भी पढ़ें: VIDEO: गजब है! कचरा फेंकने के लिए युवक ने बुक की Rapido, फिर रैपिडो चालक ने दिया ऐसा जवाब, मुंबई का वीडियो वायरल
सुरक्षा को लेकर उठते सवाल
यह पहली बार नहीं है जब बाइक टैक्सी सेवाओं में महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार की खबरें आई हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी कंपनियों को राइडर्स का पुलिस वेरिफिकेशन और कड़ा करना चाहिए. वहीं, पुलिस हेल्पलाइन नंबरों के सक्रिय न होने के आरोपों ने स्थानीय प्रशासन की मुस्तैदी पर भी प्रश्नचिह्न लगा दिया है.













QuickLY