बॉलीवुड

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की रामायण में रावण बनने जा रहे हैं प्रभास?

रिपोर्ट्स की माने तो ऋतिक रोशन फिल्म भगवान राम के रोल में नजर आ सकते हैं जबकि दीपिका पादुकोण सीता के रोल में नजर आ सकती हैं. मेकर्स चाहते है कि अभिनेता प्रभास इस फिल्म में रावण का किरदार निभाए.

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की रामायण में रावण बनने जा रहे हैं प्रभास?
प्रभास (Image Credit: Instagram)

मशहूर डायरेक्टर नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की अगली फिल्म रामायण (Ramayana) को लेकर खबरों का बाजार काफी गर्म है. सबसे ज्यादा इस फिल्म की कास्टिंग को लेकर चर्चा चल रही है कि आखिर कौन किस किरदार में नजर आने जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) फिल्म भगवान राम (Ram) के रोल में नजर आ सकते हैं जबकि दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) सीता के रोल में नजर आ सकती हैं. लेकिन अब जो खबर सामने आ रही हैं उसे जानने के बाद इस प्रोजेक्ट को लेकर लोग और भी ज्यादा रोमांचित हो सकते हैं. खबरों की माने तो मेकर्स चाहते है कि अभिनेता प्रभास (Prabhas) इस फिल्म में रावण का किरदार निभाए.

पिंकविला की खबर के अनुसार फिल्म से जुड़े सोर्स ने बताया है कि निर्माताओं ने फिल्म के लिए 600 करोड़ रुपये का बजट रखा है. इस फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज किया जाएगा. ऐसे में मेकर्स चाहते हैं कि 'बाहुबली' स्टार प्रभास 'रामायण' में रावण का किरदार अदा करें. क्योंकि उन्हें लगता है कि प्रभास 'रावण' का किरदार बखूबी निभा सकते हैं.  जबकि 'राम' और 'सीता' के तौर पर ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के साथ प्रभास की कास्टिंग काफी बेहतर होगी." यह भी पढ़े: अब बड़े परदे पर नजर आएगी रामायण, ऋतिक रोशन बनेंगे राम तो सीता के रोल में नजर आ सकती हैं दीपिका पादुकोण

इस प्रोजेक्ट को तीन भागों में प्रस्तुत किया जाएगा. नितेश तिवारी और रवि उद्यावर मिलकर इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे. अब देखना होगा कि फिल्म की फाइनल कास्ट कब अनाउंस की जाती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 18, 2019 10:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).