मनोरंजन

जानें कौन हैं यह लड़का जिसके साथ शाहरुख की बेटी सुहाना की तस्वीर हो रही है वायरल ?

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की पॉपुलैरिटी लगभग किसी स्टार के जितनी ही है. इन दिनों सुहाना की एक तस्वीर काफी सुर्खियां बटोर रही है. इस फोटो में वह एक लड़के के गले लगते हुए नजर आ रही हैं.

जानें कौन हैं यह लड़का जिसके साथ शाहरुख की बेटी सुहाना की तस्वीर हो रही है वायरल ?
इस लड़के के साथ सुहाना खान की यह तस्वीर हो रही है वायरल (Photo Credits : Instagram)

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की पॉपुलैरिटी लगभग किसी स्टार के जितनी ही है. आए दिन सुहाना की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती रहती हैं. जहां सुहाना के बहुत से फैन पेज उनकी कई पिक्चर्स इन्स्टाग्राम पर पोस्ट करते रहते हैं वहीं उनकी मम्मी गौरी खान भी सुहाना की कई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. इन दिनों सुहाना की एक और तस्वीर काफी सुर्खियां बटोर रही है. इस फोटो में वह एक लड़के के गले लगते हुए नजर आ रही हैं.

सुहाना के एक फैन पेज ने इस फोटो को शेयर किया है. इस शख्स को सुहाना का कॉलेज फ्रेंड बताया जा रहा है. यह तस्वीर किसी पार्टी की है. हाल ही में इस पार्टी से सुहाना की और भी कई तस्वीरें सामने आई थी जिसमें उनके साथ उनकी मां गौरी खान भी नजर आ रही थी. सुहाना ने इस पार्टी के लिए एक सिल्वर रंग की वन पीस ड्रेस पहनी थी.

सुहाना अपने पिता शाहरुख के काफी करीब मानी जाती हैं. कुछ दिन पहले सुहाना के जन्मदिन पर शाहरुख ने उनके लिए सोशल मीडिया पर एक खास संदेश शेयर किया था. उन्होंने लिखा था कि, "सभी बेटियों की तरह, मैं हमेशा से जानता था कि तुम उड़ने के लिए ही बनी हो. अब तुम वो सब काम लीगली कर सकती हो जो तुम 16 की उम्र से करती आई हो. लव यू."

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2018 05:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).