Beatriz Taufenbach: फिल्म 'Toxic' के टीजर में यश के साथ नजर आईं 'सिमेट्री गर्ल' कौन हैं? जानें ब्राजीलियाई अभिनेत्री बीट्रिज टॉफेनबैक के बारे में सब कुछ
बीट्रिज टॉफेनबैक; टॉक्सिक टीजर के स्टिल्स (Photo Credits: Instagram, YouTube)

बेंगलुरु: कन्नड़ सुपरस्टार यश (Rocking Star Yash) की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' (Toxic: A Fairytale for Grown-Ups) का टीजर रिलीज होते ही चर्चा में है. 8 जनवरी को यश के 40वें जन्मदिन के मौके पर मेकर्स ने उनके किरदार 'राया' की पहली झलक पेश की. टीजर में एक कब्रिस्तान (Cemetery) के अंदर कार में यश के साथ एक अभिनेत्री का बेहद छोटा लेकिन बोल्ड सीन दिखाया गया है, जिसने दर्शकों के बीच भारी उत्सुकता पैदा कर दी थी.

सोशल मीडिया पर इस ‘मिस्ट्री वुमन’ को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए फिल्म की निर्देशक गीतू मोहनदास ने आधिकारिक तौर पर अभिनेत्री के नाम का खुलासा कर दिया है. यह भी पढ़ें: ‘Jai Hanuman’ से बाहर होने की खबरें महज अफवाह, तेजा सज्जा ने खुद किया कंफर्म; ऋषभ शेट्टी के साथ सीक्वल में आएंगे नजर

गीतू मोहनदास ने की 'सिमेट्री गर्ल' की पहचान

निर्देशक गीतू मोहनदास ने शुक्रवार (9 जनवरी) को इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक स्टिल साझा करते हुए लिखा, ‘यह खूबसूरती मेरी 'सिमेट्री गर्ल' है.’ उन्होंने अभिनेत्री को बीट्रिज टौफेनबैक (Beatriz Taufenbach) के रूप में टैग किया.

सीन की बोल्डनेस को लेकर हो रही चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए गीतू ने एक अन्य पोस्ट में लिखा कि वे लोगों को ‘महिला आनंद, सहमति और सिस्टम के साथ खेलती महिलाओं’ जैसे विषयों को समझने का मौका दे रही हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह दृश्य कहानी में महिला एजेंसी को दर्शाने के लिए जानबूझकर चुना गया एक हिस्सा है.

गीतू मोहनदास ने वायरल 'कब्रिस्तान वाली लड़की' की पहचान बताई

(Photo Credit: Instagram)

कौन हैं बीट्रिज टौफेनबैक?

बीट्रिज टौफेनबैक एक ब्राजीलियाई अभिनेत्री और मॉडल हैं. उनके करियर के बारे में कुछ मुख्य बातें इस प्रकार हैं-

  • शुरुआत: उन्होंने 2014 में 'कैरेक्टर मॉडल टूर' के माध्यम से फैशन इंडस्ट्री में कदम रखा था.
  • अनुभव: बीट्रिज़ ने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रनवे पर मॉडलिंग की है और अभिनय का औपचारिक प्रशिक्षण भी लिया है.
  • बहुमुखी प्रतिभा: अभिनय के अलावा, उनकी रुचि संगीत और गायन में भी है. 'टॉक्सिक' भारतीय सिनेमा में उनका पहला बड़ा प्रोजेक्ट है, और केवल एक टीजर से ही वे रातों-रात इंटरनेट सनसनी बन गई हैं.

सोशल मीडिया पर बढ़ी लोकप्रियता

निर्देशक द्वारा पहचान उजागर किए जाने के बाद से ही फैंस बीट्रिज़ के इंस्टाग्राम अकाउंट (@beatrizbach) पर पहुंच रहे हैं. हालांकि, अचानक मिली वैश्विक लोकप्रियता के बावजूद अभिनेत्री अपनी निजता (Privacy) को महत्व देती नजर आ रही हैं. 10 जनवरी 2026 तक उनका प्रोफाइल 'प्राइवेट' सेट है और उनके फॉलोअर्स की संख्या फिलहाल करीब 1,855 है.

देखें फिल्म ‘टॉक्सिक’ का टीजर

 फिल्म 'टॉक्सिक' के बारे में

'टॉक्सिक' 2022 की ब्लॉकबस्टर 'KGF: चैप्टर 2' के बाद यश की पहली फिल्म है.

  • कहानी और सेटिंग: फिल्म की कहानी 1980 के दशक के गोवा और वहां के ड्रग कार्टेल पर आधारित है.
  • भाषा: वैश्विक दर्शकों को ध्यान में रखते हुए इसे कन्नड़ और अंग्रेजी में एक साथ शूट किया जा रहा है.
  • स्टार कास्ट: फिल्म में कियारा आडवाणी (नादिया), नयनतारा (गंगा), हुमा कुरैशी (एलिजाबेथ) और रुक्मिणी वसंत (मेलिसा) जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे.

KVN प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस द्वारा निर्मित यह फिल्म 19 मार्च, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.