बॉलीवुड

रणवीर सिंह ने अनुष्का शर्मा पर किया था गंदा कमेंट, पुराना वीडियो हुआ Viral, भड़के इंटरनेट यूजर्स

जब एक टीवी शो पर रणवीर सिंह ने भी अनुष्का शर्मा के लिए ऐसा कमेंट कर दिया था जिसे खुद अनुष्का ने भी पसंद नहीं किया था

रणवीर सिंह ने अनुष्का शर्मा पर किया था गंदा कमेंट, पुराना वीडियो हुआ Viral, भड़के इंटरनेट यूजर्स
रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा (Photo Credits: Facebook)

करण जौहर (Karan Johar) का चैट शो 'कॉफी विद करण 6' (Koffee With Karan 6) इन दिनों विवादों से घिर गया है. हाल ही में इस शो पर मेहमान के रूप में नजर आए क्रिकेटर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने केएल राहुल के साथ कॉफी काउच पर कुछ ऐसे बयान दिए जिसके चलते उन्हें हर तरफ आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. यही नहीं, इसके चलते अब उनके क्रिकेट करियर पर को भी झटका लगा है क्योंकि इन दोनों ही खिलाड़ियों को बीसीसीआई ने अस्थायी रूप से बैन कर दिया है. अब सोशल मीडिया पर 'कॉफी विद करण' से रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रणवीर अनुष्का को लेकर आपत्तिजनक कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं.

वीडियो में देखा गया कि रणवीर मजाक करते हुए अनुष्का पर अभद्र कमेंट कर रहे हैं. इस कमेंट को सुनने के बाद अनुष्का भी नाराज हो उठीं लेकिन उन्होंने बाद में मस्ती-मजाक में इस बात को नजरअंदाज कर दिया.

अब सोशल मीडिया पर इनका ये पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसके चलते लोग बेहद नाराज हैं. उनका कहना है कि क्या स्टार्स इस तरह से बात करते हैं?

इस बात को लेकर लोग रणवीर को ट्रोल कर रहे हैं और उनकी निंदा भी कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 13, 2019 11:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).