क्या सचमुच गुड न्यूज देने जा रही है अनुष्का शर्मा? प्रेगेंसी की खबरों पर दिया ये जवाब
फिल्म जीरो के बाद से ही अनुष्का शर्मा ने कोई फिल्म साइन नहीं की है. जिसके बाद अब उनकी प्रेगेंसी की खबरें चर्चा में हैं. ऐसे में अनुष्का ने खबरों पर मुंहतोड़ जवाब दिया हैं.
विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की जोड़ी सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक हैं. दोनों से जुड़ी हर छोटी से छोटी खबर पर सभी की निगाहें रहती हैं. इस बीच पिछले कुछ दिनों से अनुष्का शर्मा के प्रेगेंट (Pregnant) होने की खबर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं. दरअसल पिछले साल रिलीज हुई फिल्म जीरो (Zero) के बाद से ही अनुष्का शर्मा ने कोई भी नई फिल्म साइन नहीं की है. इसी कारण उनके प्रेगेंट होने की चर्चा जोरो से शुरू हो गई. लेकिन अब अनुष्का शर्मा ने इन खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है.
फिल्मफेयर को दिए अपने इंटरव्यू में अनुष्का शर्मा ने प्रेगेंट होने की खबरों का खंडन किया है. अनुष्का ने कहा कि "जब एक एक्ट्रेस शादी करती है उसके बाद लोग तुरंत उसके बारे में यही बात करते हैं, क्या ये प्रेग्नेंट हैं? अगर वो किसी को डेट कर रहे हैं तो लोगों का सवाल होता है कि शादी करने वाले हैं या नहीं? यह गलत है. आपको लोगों को उनकी जिंदगी जीने देना चाहिए. इन बातों का क्या मतलब है? फिर किसी शख्स को ऐसे हालात में रखना जहां बेवजह उन्हें सफाई देनी पड़े? जो मुझे परेशान करता है वो है सफाई देना है. क्या मुझे सफाई देने की जरूरत हैं? नहीं. लेकिन ऐसा करना पड़ता है. जब भी कोई एक्ट्रेस शादी करती है तो सबके बारे में ये कुछ न कुछ कहते हैं." यह भी पढ़े: रोहित शर्मा ने अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो तो एक्ट्रेस ने ऐसा पोस्ट लिखकर कर दी बोलती बंद!
विराट और अनुष्का सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं.
इसके आगे अनुष्का कहती है कि “अगर कोई ढीले कपड़े पहले अगर वो ट्रेंड में हो तो भी. लेकिन लोग कहते हैं कि वो प्रेगेंट हैं. आप इसमें कुछ नहीं कर सकते. सिर्फ इग्नोर करने के अलावा.”
हाल ही में अनुष्का शर्मा तब भी चर्चा में आ गई जब ये खबर सामने आई कि विराट कोहली से मतभेद के चलते टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित ने अनुष्का शर्मा को भी इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2019 08:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

