क्रिकेट

एक शैंपू के Commercial की शूटिंग के दौरान पहली बार मिले थे विराट-अनुष्का, ऐसे शुरू हुई थी Virushka की Love Story

विरुष्का को बॉलीवुड इंडस्ट्री और क्रिकेट जगत के कपल्स में सबसे रोमांटिक और क्यूट कपल माना जाता है. यह कपल जितना क्यूट है, उनकी प्रेम कहानी भी उतनी ही ज्यादा दिलचस्प है. आपको बता दें कि पहली बार विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की मुलाकात एक शैंपू के कर्मशियल ऐड की शूटिंग के दौरान हुई थी और यहीं से उनकी प्रेम कहानी का आगाज भी हुआ था.

एक शैंपू के Commercial की शूटिंग के दौरान पहली बार मिले थे विराट-अनुष्का, ऐसे शुरू हुई थी Virushka की Love Story
विराट-अनुष्का की लव स्टोरी (Photo Credits: Instagram)

Love Story of Virushka: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के घर किलकारी गूंजी है. जी हां, विरुष्का (Virushka) के घर नन्ही परी का जन्म हुआ है. बेटी के जन्म के साथ ही विरुष्का पैरेंट्स बन गए हैं. विराट-अनुष्का ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी की थी और शादी के तीन साल बाद उनकी जिंदगी में बेटी के रूप में खुशियों ने दस्तक दी है. विरुष्का को बॉलीवुड इंडस्ट्री और क्रिकेट जगत के कपल्स में सबसे रोमांटिक और क्यूट कपल माना जाता है. यह कपल जितना क्यूट है, उनकी प्रेम कहानी (Love Story) भी उतनी ही ज्यादा दिलचस्प है. आपको बता दें कि पहली बार विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की मुलाकात एक शैंपू के कर्मशियल ऐड की शूटिंग के दौरान हुई थी और यहीं से उनकी प्रेम कहानी (Virat-Anushka Love Story) का आगाज भी हुआ था.

साल 2013 में एक शैंपू के ऐड की शूटिंग के दौरान अनुष्का और विराट पहली बार एक-दूसरे से मिले थे. इस कर्मशियल शूट के दौरान दोनों में दोस्ती हुई और इसके बाद से दोनों के बीच मुलाकातों का सिलसिला शुरु हुआ. हालांकि दोनों के रिलेशनशिप को लेकर अफवाहों ने तब जोर पकड़ना शुरू किया, जब 2014 के साउथ अफ्रीका टूर के दौरान अनुष्का को उसी होटल में स्पॉट किया गया, जहां इंडियन क्रिकेट टीम ठहरी थी. यहीं से उनके रिलेशनशिप की खबरें क्रिकेट जगह और बॉलीवुड गलियारों में सुर्खियां बटोरने लगीं. इसके अलावा मुंबई में विराट कोहली अपनी कार से अनुष्का शर्मा को घर छोड़ते हुए भी स्पॉट हुए थे. यह भी पढ़ें: Virat Kohli and Anushka Sharma Become Parents To Baby Girl: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बने पैरेंट्स, घर आई नन्ही परी

दोनों के अफेयर की खबरें लगातार सुर्खियां बटोर रही थीं, लेकिन विरुष्का अपने रिलेशनशिप को दुनिया से छुपाने की कोशिशों में जुटे हुए थे. इस बीच एक बार फिर उन्हें फरवरी 2014 में न्यूजीलैंड की गलियों में बाहों में बाहें डालकर घूमते हुए देखा गया था. उस दौरान टीम इंडिया न्यूजीलैंड टूर पर थी, जहां अनुष्का विराट के साथ देखी गई थीं. हालांकि मीडिया और दुनिया की नजरों से छुपते-छुपाते दोनों का प्यार परवान चढ़ रहा था,लेकिन उनका रिश्ता आखिरकार तब जगजाहिर हुआ जब अनुष्का अपनी फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' की शूटिंग खत्म करके विराट कोहली के 26वें जन्मदिन पर उन्हें बधाई देने के लिए उदयपुर पहुंची थीं. यह भी पढ़ें: Virat Kohli and Anushka Sharma Become Parents: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के घर आयी नन्ही परी, आर अश्विन-इरफान पठान सहित इन खिलाड़ियों ने दी ट्वीट कर बधाई

आखिरकार साल 2014 के आखिर में विरुष्का ने दुनिया के सामने यह स्वीकार कर ही लिया कि वो एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. इसी दौरान श्रीलंका के खिलाफ एक मैच के दौरान शतक लगाने के बाद विराट कोहली ने दर्शकों के बीच बैठी अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस दिया था. इसके बाद विराट और अनुष्का कई कमर्शियल विज्ञापनों में भी एक साथ नजर आए, फिर अपने प्यार को शादी के मुकाम तक पहुंचाने के लिए कपल ने एक-दूसरे के साथ सात फेरे लेने का फैसला किया और 11 दिसंबर 2017 को शादी के बंधन में बंधकर विरुष्का सात जन्मों के अटूट बंधन में बंध गए.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2021 06:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).