विराट-अनुष्का नहीं बल्कि ये तीन सुपरस्टार्स नजर आ सकते हैं 'कॉफी विद करण सीजन-6' के पहले एपिसोड में

कुछ समय पहले यह खबर आ रही थी कि 'कॉफी विद करण सीजन-6' के पहले एपिसोड के मेहमान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा होंगे पर अब ऐसा सुनने में आ रहा है कि इन दोनों ने पहले एपिसोड में शामिल होने से मन कर दिया है

'कॉफ़ी विद करण' के पहले एपिसोड में नहीं नजर आएंगे विराट और अनुष्का (Photo Credits : Facebook)

करण जोहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' का दर्शक हर साल बेसब्री से इंतजार करते हैं. इस शो के द्वारा ऑडियंस को अपने पसंदीदा सितारों के बारे में कुछ ऐसे सीक्रेट्स जानने को मिलते हैं जिनका जिक्र और कही नहीं किया जाता. 'कॉफी विद करण सीजन-6' का भी लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. कुछ समय पहले यह खबर आ रही थी कि इस बार के सीजन के पहले एपिसोड के मेहमान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा होंगे. जब पिछले साल इस स्टार कपल की शादी हुई थी, तब यह अनुमान लगाया जा रहा था पर अब ऐसा सुनने में आ रहा है कि इन दोनों ने पहले एपिसोड में शामिल होने से मना कर दिया है. इसकी वजह विराट और अनुष्का के बिजी शेड्यूल को बताया जा रहा है.

अब इस शो का प्रोडक्शन हाउस 'कुछ कुछ होता है' की तिकड़ी यानि शाहरुख खान, काजोल और रानी मुख़र्जी को पहले एपिसोड के मेहमान के रूप में देख रहा है. मिड-डे के करीबी सूत्रों के मुताबिक,"शो की टीम फिल्म 'कुछ कुछ होता है' की लीड कास्ट को साथ लाने का सोच रही हैं. 16 अक्टूबर,1998 को रिलीज हुई यह फिल्म इस साल अपने  20 वर्ष पूरे करेगी. इस समय पर इन तीनों का साथ आना बिल्कुल सही होगा. हालांकि अभी सबकी तरफ से इस प्लान को लेकर मंजूरी नहीं भरी गई है पर यह आइडिया सबको बहुत पसंद आया है."

16 अक्टूबर को फिल्म 'कुछ कुछ होता है' के 20 साल पूरे हो जाएंगे.

करण जोहर के करीबी सूत्रों की माने तो अभी इस बात का अनुमान लगाना सही नहीं होगा क्योंकि पहले एपिसोड के लिए कई सितारों के नामों पर अमल किया जा रहा है. अब यह तो वक्त ही बताएगा कि 'कॉफी विद करण सीजन-6' के पहले एपिसोड में हमें कौन से सितारें नजर आएंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड