बॉलीवुड

विद्या बालन ने कराया बोल्ड फोटोशूट, इंटरनेट पर Viral हुई ये हॉट फोटो

डर्टी पिक्चर के बाद अब एक बार फिर दिखा विद्या बालन का सेक्सी अवतार, सामने आई ये फोटो

विद्या बालन ने कराया बोल्ड फोटोशूट, इंटरनेट पर Viral हुई ये हॉट फोटो
विद्या बालन (Photo Credits: Instagram)

फिल्म 'डर्टी पिक्चर' में सिल्क स्मिता का इरोटिक रोल निभा विद्या बालन (Vidya Balan) ने अपने सभी फैंस एवं दर्शकों को हैरान कर दिया था. बीते कुछ समय से विद्या फिल्मी पर्दे पर कम ही नजर आ रही हैं और ऐसे में फैंस भी उनकी कम ही देख पा रहे हैं. अब विद्या ने हाल ही में अपना एक हॉट फोटोशूट कराया है जिसके चलते वो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई हैं. हर साल बॉलीवुड फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी के कैलेंडर के लिए बी-टाउन के ढेर सारे सेलेब्स पोज करते आए हैं.

इस बार विद्या ने भी डब्बू रत्नानी कैलेंडर 2019 (Dabboo Ratnani Calendar 2019) के लिए पोज किया. फोटोशूट के बाद अब डब्बू ने विद्या की तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस फोटो में विद्या बेहद हॉट और सेक्सी अवतार में नजर आ रही हैं.

सोशल मीडिया पर काफी समय बाद विद्या का ये हॉट अवतार देखकर फैंस भी हैरान हैं और इस पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं.

आपको बता दें कि विद्या के अलावा वरुण धवन ने भी इस कैलेंडर के लिए पोज किया.

इसके अलावा सनी लियोन ने भी इस साल इस कैलेंडर में अपनी जगह बनाई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 02, 2019 02:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).