बॉलीवुड

विक्की कौशल का खुलासा, शाहरुख खान की दिवाली पार्टी में इस वजह से होना पड़ा था शर्मिंदा 

विक्की कौशल ने एक चैट शो में ये खुलासा करते हुए बताया कि इस बात की जानकारी न होने के कारण उन्हें काफी शर्मिंदगी महसूस हुई थी

विक्की कौशल का खुलासा, शाहरुख खान की दिवाली पार्टी में इस वजह से होना पड़ा था शर्मिंदा 
विक्की कौशल और शाहरुख खान (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने हाल ही में एक चैट शो में अपनी उपस्थिति के दौरान एक मजेदार खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि एक बार शाहरुख खान (shah Rukh Khan) की दिवाली पार्टी में अपना कपड़ों के चलते उन्हें काफी शर्मिंदगी महसूस हुई थी. विक्की ने बताया कि एक बार जब शाहरुख ने अपने घर मन्नत (Mannat) में दिवाली पार्टी होस्ट की थी तब वो भी वहां आमंत्रित थे.

विक्की ने कहा, "शाहरुख सर ने मुझे कॉल किया और कहा कुछ दिनों पहले मेरा जन्मदिन था और इसलिए एक डिनर पार्टी रखी गई है तो तुम भी अपने दोस्तों को लेकर आओ. मैं पहली बार मन्नत जानेवाला था और इसलिए मैं बहुत खुश था. मुझे लगा कि ये एक साधारण गेट टू गेदर पार्टी होगी. इसलिए मैं अपने साधारण लुक में डेनिम और टी-शर्ट पहनकर वहां पहुंचा."

विक्की ने बताया कि उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि ये पार्टी बेहद शानदार दिवाली पार्टी होगी और जब वो मन्नत पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर स्तब्ध रह गए. विक्की ने कहा, "मैं अंदर पहुंचा और मैंने देखा कि करीना कपूर और मलाइका अरोड़ा सब चमचमाते हुए ट्रेडिशनल ड्रेस में पहुंचे हैं."

विक्की ने बताया कि उनके साथ ही अन्य कुछ कलाकारों को भी इस भव्य कार्यक्रम की जानकारी नहीं थी और इसलिए वो भी इसी तरह से सादे ड्रेस में वहां पहुंच थे. उन्होंने कहा, "मैं, तापसी पन्नू, राजकुमार राव और 3..4 लोगों ने नॉर्मल बर्थडे सेलिब्रेशन का सोचकर वहां सादे पकड़ों में पहुंचे. लेकिन बाद में हमें एहसास हुआ कि हम बेहद सिंपल लग रहे हैं. हम सभी मिलकर पर्दे के पीछे जाकर हैंगआउट कर रहे थे. जैसे बार के पीछे वाले पर्दे के पीछे वाले वॉल के पीछे. हम सोच रहे थे कि कोई देख ना ले हमें. मैं बहुत शर्मिंदा था क्योंकि सबसे पहले मैं ही वहां पहुंचा था."

विक्की ने बताया कि अपने फैशन सेंस के लिए मशहूर करण जौहर ने पार्टी में उन्हें अजीब सा लुक दिया. विक्की ने बताया, "करण मुझसे मिले और उन्होंने कहा, 'हाय. तुम'. इसके बाद वो मुझे कहते हैं, "मुझे तुमसे कुछ बात करनी है."

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2019 01:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).