Vicky on Katrina's Tiger 3 Towel Scene: विक्की ने कैटरीना के टॉवेल वाले एक्शन सीन्स को देखकर इस तरह किया था रिएक्ट, 'मैं आपसे बहस नहीं करना चाहता...'
विक्की कौशल ने कहा, मैं फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए गया था और हम फिल्म देख रहे थे. जाहिर है जब सीक्वेंस आया, सीक्वेंस के बीच में मैं उनकी (कैटरीना कैफ) ओर झुका और कहा कि मैं आपसे बहस नहीं करना चाहता अब से...
Vicky on Katrina's Tiger 3 Towel Scene: विक्की कौशल इस वक्त अपनी आगामी फिल्म सैम बहादुर को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया है और वे फिल्म का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं. फिल्म के प्रमोशन के दौरान विक्की ने कैटरीना कैफ द्वारा टाइगर 3 में निभाए गए टॉवेल एक्शन पर प्रतिक्रिया दी है. सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर यह फिल्म दिवाली पर रिलीज हुई थी और फिल्म ने वर्ल्डवाइड 400 करोड़ से अधिक का कारोबार कर लिया है और अभी भी फिल्म का सिनेमाघरों में बोलबाला बना हुआ है. फिल्म में सबसे ज्यादा चर्चा में रहा है कैटरीना का टॉवेल वाला एक्शन सीन. इसको लेकर एक इंटरव्यू में विक्की ने भी प्रतिक्रिया दी है. Sam Bahadur: विक्की कौशल स्टारर 'सैम बहादुर' में देखने मिलेंगे 4 मेजर वॉर सीक्वेंस, जिसे फिल्माने के लिए मेकर्स ने की है जी तोड़ कोशिश!
विक्की कौशल ने कहा, मैं फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए गया था और हम फिल्म देख रहे थे. जाहिर है जब सीक्वेंस आया, सीक्वेंस के बीच में मैं उनकी (कैटरीना कैफ) ओर झुका और कहा कि मैं आपसे बहस नहीं करना चाहता अब से. मैं नहीं चाहता कि आप मुझे तौलिया पहनाकर मारो. मुझे लगा कि जिस तरह से उन्होंने इसे निभाया वह अविश्वसनीय है. मैंने उनसे कहा कि आप शायद बॉलीवुड की सबसे अद्भुत एक्शन अभिनेत्री हैं, इसलिए मुझे वास्तव में उनकी कड़ी मेहनत पर गर्व है. उन्हें देखना बहुत प्रेरणादायक है.
View this post on Instagram
वहीं बात करें विक्की कौशल की आगामी फिल्म सैम बहादुर की तो इसे मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है. फिल्म विक्की ने भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की भूमिका निभाई है. फिल्म में विक्की के अलावा फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 29, 2023 09:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

