Vicky Kaushal- Katrina Kaif Marriage: कैटरीना कैफ-विकी कौशल के संगीत सेरेमनी को फराह खान और करण जौहर करेंगे कोरियोग्राफ- रिपोर्ट्स
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल (Vicky Kaushal- Katrina Kaif) कथित तौर पर 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध रहे हैं. उनका प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन 7 दिसंबर से शुरू होगा और 8 दिसंबर तक चलेगा. अब नए अपडेट्स के अनुसार उनके संगीत समारोह को फराह खान और करण जौहर द्वारा कोरियोग्राफ किया जाएगा....
Katrina Kaif-Vicky Kaushal Wedding: कैटरीना कैफ और विक्की कौशल (Vicky Kaushal- Katrina Kaif) कथित तौर पर 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध रहे हैं. उनका प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन 7 दिसंबर से शुरू होगा और 8 दिसंबर तक चलेगा. अब नए अपडेट्स के अनुसार उनके संगीत समारोह को फराह खान और करण जौहर द्वारा कोरियोग्राफ किया जाएगा. जहां फराह कैटरीना की तरफ से कोरियोग्राफ करेंगी, वहीं करण विक्की की तरफ से कोरियोग्राफ करेंगे. पिंकविला ने एक मेहमान के हवाले से कहा, 'इस जोड़े के करीबी दोस्त करण जौहर भी वहां होंगे. जबकि कैटरीना की टीम में डायरेक्टर फराह खान और जोया अख्तर के शामिल होने की उम्मीद है. जहां केजेओ से विक्की की ओर से संगीत को कोरियोग्राफ करने की उम्मीद है, वहीं फराह, जो कैटरीना के बहुत करीब हैं, जाहिर तौर उनकी ओर से रहेंगी. यह भी पढ़ें: Janhvi Kapoor Viral Video: जान्हवी कपूर ने पूजा मिश्रा-शोनाली नागरानी की बिग बॉस कैटफाइट की उतारी नक़ल, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की मेहंदी और संगीत क्रमशः 7 दिसंबर और 8 दिसंबर को होगा. रिपोर्ट के अनुसार फिल्म प्रोड्यूसर शशांक खेतान और जोया अख्तर भी शादी में शामिल होंगे. विक्की की लेटेस्ट आगामी फिल्म, गोविंदा मेरा नाम का निर्देशन करने वाले शशांक बारातियों का हिस्सा होंगे. इससे पहले, बॉलीवुड लाइफ ने बताया, “राजस्थान में अपनी शादी की रस्मों से पहले, विक्की और कैटरीना मुंबई में शादी करेंगे. अभिनेत्री के एक करीबी सूत्र ने हमें बताया कि विक्की और कैटरीना अगले हफ्ते मुंबई में कोर्ट मैरिज करेंगे, उसके बाद वे जयपुर में अपनी शाही शादी के लिए रणथंभौर के पास रिसॉर्ट में जाएंगे.
रिपोर्टों के अनुसार, विक्की और कैटरीना की शादी की लिस्ट में बॉलीवुड के कुछ बड़े नाम शामिल हैं जिनमें अली अब्बास जफर, कबीर खान, मिनी माथुर, रोहित शेट्टी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, वरुण धवन, नताशा दलाल शामिल हैं. कैटरीना के एक करीबी सूत्र ने पोर्टल को बताया, "विक्की और कैटरीना दोनों अपनी फिल्मों को समय पर पूरा करने के लिए कमिटेड हैं, इसलिए शादी के बाद वे हनीमून पर नहीं जा पाएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2021 04:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

