Janhvi Kapoor Viral Video: जान्हवी कपूर ने पूजा मिश्रा-शोनाली नागरानी की बिग बॉस कैटफाइट की उतारी नक़ल, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो
एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने इस वीकेंड पर कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस (Bigg Boss) से एक मजेदार लड़ाई को फिर से रिक्रिएट किया है. यह वीडियो देख उनके फैन्स उत्साहित हो गए हैं. जहान्वी ने बिगबॉस के घर में हुए पूजा मिश्रा (Pooja Mishra) और सोनाली नागरानी (Sonali Nagrani) के बीच हुई वायरल कैटफाइट (Catfight) को फिर से रिक्रिएट करते हुए देखा जा सकता है.
Janhvi Kapoor Viral Video: एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने इस वीकेंड पर कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस (Bigg Boss) से एक मजेदार लड़ाई को फिर से रिक्रिएट किया है. यह वीडियो देख उनके फैन्स उत्साहित हो गए हैं. जहान्वी ने बिगबॉस के घर में हुए पूजा मिश्रा (Pooja Mishra) और सोनाली नागरानी (Sonali Nagrani) के बीच हुई वायरल कैटफाइट (Catfight) को फिर से रिक्रिएट करते हुए देखा जा सकता है. इस वीडियो को देखकर आप लोटपोट हो जाएंगे. फैन्स के अलावा, जहान्वी के भाई अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) ने इंस्टाग्राम पर उनकी लेटेस्ट पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है. यह भी पढ़ें: अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने वेब-श्रृंखला 'आर्या' को बताया फायदेमंद अनुभव
जान्हवी ने मेकअप आर्टिस्ट रिवेरा लिन (Riviera Lynn) के साथ वीडियो को रीक्रिएट किया है. वीडियो में जहान्वी को पूजा की भूमिका निभाते हुए देखा जा सकता है और 'गेट ऑफ माय बैक' डायलॉग कहते हुए सुना जा सकता है. बता दें कि पूजा मिश्रा और शोनाली नागरानी की बिगबॉस के घर में कैट फाइट हुई थी.
देखें वीडियो:
View this post on Instagram
इसके साथ ही जहान्वी कपूर ने पोस्ट के जरिये बताया कि,' उन्होंने अपनी आनेवाली फिल्म,'मिली की शूटिंग पूरी कर ली है. ये उनके पिता बोनी कपूर के साथ उनका पहला प्रोजेक्ट है. इस पोस्ट के कैप्शन में जहान्वी ने लिखा,'#मिली, पापा के साथ मेरी पहली फिल्म, जिसके बारे में मैंने केवल एक निर्माता के रूप में अपने पूरे जीवन की कहानियां सुनी हैं.
यहां पढ़ें पूरा पोस्ट:
View this post on Instagram
वर्क फ्रंट की बात करें तो, जान्हवी कपूर को आखिरी बार 'रूही' में वरुण शर्मा और राजकुमार राव के साथ देखा गया था. उन्होंने 'ईशान खट्टर' के साथ धड़क से डेब्यू किया था. उन्होंने घोस्ट स्टोरीज और गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल जैसी फिल्मों में काम किया. जहान्वी की आने वाली फिल्में करण जौहर की दोस्ताना 2 हैं और 'गुड लक जेरी' हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2021 02:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

