विक्की कौशल के साथ शूटिंग सेट पर हुआ बड़ा हादसा, चेहरे पर लगी गंभीर चोट!
इस हादसे के बाद विक्की कौशल को फौरन अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें मुंबई वापस लौटना पड़ा
विक्की कौशल (Vicky Kaushal)के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. निर्देशक भानु प्रताप सिंह (Bhanu Pratap Singh) की हॉरर फिल्म के लिए शूट कर रहे विक्की का सेट पर एक्सीडेंट हो गया. विक्की एक एक्शन सीन के लिए शूट कर रह थे जब उन्हें चोट लग गई और वो बुरी तरह से जख्मी हो गए. खबर है कि इसके बाद विक्की को फौरन अस्पताल ले जाया गया और उनका इलाज किया गया. अब वो मुंबई लौट आए हैं और उन्हें कुछ समय के लिए आराम करने की सलाह दी गई है.
जानकारी है कि विक्की एक शिप पर एक्शन सीक्वेंस के लिए शूट कर रहे थे. फिल्म की टीम के साथ बीते 5 दिनों से गुजरात (Gujarat) में शूटिंग की जा रही थी. गुरुवार की रात को जब विक्की शिप पर एक्शन सीन शूट करने पहुंचे तब उन्हें बताया गया कि उन्हें भागकर आना है और दरवाजा खोलना है. लेकिन अचानक वो दरवाजा उनपर गिर गया और उन्हें चोट लग गई.
इसके बाद विक्की को अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें शूटिंग से ब्रेक लेकर मुंबई लौटना पड़ा. बताया गया कि विक्की के गाल की हड्डी में चोट लग गई है और उन्हें 13 टांके आए हैं. फिलहाल वो मुंबई में डॉक्टरों से सलाह ले रहे हैं और जल्द ही ठीक होकर काम पर लौट आएंगे.
गौरतलब है कि साल 2019 उनके लिए बेहद खास रहा. उनकी फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' ने रिकॉर्ड तोड़ सफलता हासिल की. इसी के साथ उनकी पिछली फिल्म 'संजू' और 'राजी से भी उन्हें काफी पॉपुलैरिटी हासिल हुई.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2019 12:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

