सारा अली खान के जन्मदिन पर वरुण धवन ने फिल्म कूली नंबर 1 का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर इस अंदाज में दी बधाई
सारा अली खान के जन्मदिन के मौके पर वरुण धवन ने फिल्म कूली नंबर 1 का फर्स्ट लुक सामने लाया है. जिसमें सारा का ग्लेमर्स लुक देखते ही बन रहा है.
वरुण धवन (Varun Dhawan) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) की फिल्म ‘कूली नंबर-1’ (Coolie No 1) का फर्स्ट लुक (First Look) सामने आ गया है. आज सारा अली खान के जन्मदिन (Birthday) के मौके पर फिल्म के मेकर्स ने वरुण धवन और सारा अली खान के लुक सामने लाया हैं. इन पोस्टर (Poster) में दोनों का अंदाज देखने लायक है. एक तरफ वरुण धवन जहां कूली के गेटअप में है वहीं फिल्म के दूसरे पोस्टर में वो सारा अली खान के साथ दिखाई दे रहे हैं. जिसमें सारा ग्लेमर्स लुक (Glamorous look) में नजर आ रही हैं.
सबसे पहले वरुण धवन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर करते हुए लिखा ‘1 मई को आ रही हैं कूली नंबर. हट जा बाजू आ गया राजू.’
जिसके बाद वरुण धवन ने सारा अली खान संग तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी. वरुण ने लिखा ‘हिरोइन तेरा बर्थडे आया. बर्थडे के दिन तेरे लिए पोस्टर लाया.’
‘कूली नंबर 1’ इसी नाम की फिल्म का रीमेक है जिसमें गोविंदा और करिश्मा कपूर मुख्य किरदार में थे. उस फिल्म का निर्देशन वरुण के पिता फिल्मकार डेविड धवन ने किया था.
डेविड धवन ही नयी फिल्म का भी निर्देशन करेंगे. इसे वासु भगनानी बना रहे हैं. भगनानी ही 1995 की इस हिट कॉमेडी फिल्म के निर्माता थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2019 11:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

