बॉलीवुड

Koffee With Karan: कॉफी काउच पर नजर आए वरुण-कैटरीना, करण जौहर के साथ मचाएंगे धमाल

करण जौहर ने शेयर की वरुण धवन और कैटरीना कैफ की ये खूबसूरत फोटो, यहां देखें

Koffee With Karan: कॉफी काउच पर नजर आए वरुण-कैटरीना, करण जौहर के साथ मचाएंगे धमाल
वरुण धवन और कैटरीना कैफ (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री कैटरीना कैफ टीवी शो 'कॉफी विद करण' के आगामी सीजन में शिरकत करेंगे. फिल्मकार करण जौहर द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो का छठा सीजन 21 अक्टूबर से स्टार वर्ल्ड पर प्रसारित होगा.

करण ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर शूट की फोटो साझा की.

उन्होंने फोटो के साथ लिखा, "कॉफी हाउस में आज बहुत मजा आया!! अच्छी बातचीत और खूब मस्ती हुई."

करण के इस शो में फिल्म जगत की मशहूर हस्तियां आती हैं और अपनी जिंदगी के बारे में बातचीत करती हैं. इस शो के लिए अब तक जाह्नवी कपूर-अर्जुन कपूर, सारा अली खान-सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण-अलिया भट्ट और रणवीर सिंह-अक्षय कुमार शूट कर चुके हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2018 08:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).