वरुण धवन और आलिया भट्ट अगर लड़ते हैं चुनाव तो ये होंगे उनके चुनाव चिन्ह, Video में हुआ खुलासा
वरुण धवन और आलिया भट्ट पर भी छाया लोकसभा चुनाव 2019 का फेवर. वीडियो में ये बात कहते हैं 'कलंक' स्टार्स
वरुण धवन (Varun Dhawan) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अपनी फिल्म 'कलंक' (Kalank) के प्रचार में देशभर का दौरा कर रहे हैं. इस फिल्म को लेकर हाल ही में वो कपिल शर्मा के (Kapil Sharma) कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे. इस शो पर 'कलंक' स्टार्स ने तो धमाल मचाया ही साथ ही यहां लोकसभा चुनाव 2019 (Loksabha Elections 2019) का भी फेवर चढ़ता दिखाई दिया. वरुण और आलिया के साथ फिल्म 'कलंक' से उनकी को-स्टार सोनाक्षी सिन्हा भी यहां मौजूद थी.
इस दौरान शो के होस्ट कपिल शर्मा ने इन तीनों से सवाल करते हुए पूछा, "अगर आप सभी चुनाव लड़ते हैं तो आपके चुनाव चिन्ह क्या होंगे?" इसपर वरुण ने कहा, "मेरा चुनाव चिन्ह होगा कच्छा. मेरा कच्छा सबसे अच्छा क्योंकि फिर लोग दूसरे के कच्छे में घुसने की कोशिश नहीं करेंगे."
This weekend team #kalank in #TheKapilSharmaShow @aliaa08 @sonakshisinha @Varun_dvn @AdityaRoyKapoor @SonyTV 🤗🙏 #Elections2019 pic.twitter.com/PAGLBM7viK
— कपिल शर्मा (@KapilSharmaK9) April 11, 2019
वहीं आलिया ने कहा, "मेरा चुनाव चिन्ह होगी थाली क्योंकि मैंने राजनीति में चमचे बहुत देखे हैं लेकिन थाली नहीं देखी." इसी के साथ सोनाक्षी ने कहा, "मेरा चुनाव चिन्ह होगा 'खामोश' का ये निशान क्योंकि मेरी पार्टी बोलेगी कम और करके दिखाएगी."
इन सभी के चुनाव चिन्हों को सुनकर सभी लोग ठहाके मारकर हंसने लगे. शो के एक प्रोमो वीडियो में वरुण, आलिया और सोनाक्षी ये कहते हुए नजर आए. आपको बता दें कि फिल्म 'कलंक' में इनके अलावा साथ ही संजय दत्त, माधुरी दीक्षित और आदित्य रॉय कपूर भी नजर आएंगे. ये फिल्म 17 अप्रैल, 2019 को रिलीज हो रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2019 10:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

