बॉलीवुड

#MeToo: अनु मालिक पर दो और महिलाओं ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, कहा- उसने मेरी स्कर्ट उठाई और ...

अनु मालिक पर इन महिलाओं ने संगीन आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने उनके साथ अश्लील हरकत करने के बाद धमकी भी दी

#MeToo: अनु मालिक पर दो और महिलाओं ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, कहा- उसने मेरी स्कर्ट उठाई और ...
अनु मालिक (Photo Credits: Instagram)

संगीतकार अनु मालिक की मुश्किलें अब बढ़ने वाली हैं. हाल ही में एक महिला ने उनपर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था. इसके बाद अब दो और महिलाओं ने अनु मालिक को लेकर संगीन आरोप लगाए हैं. महिलाओं ने बताया कि किस तरह अनु मालिक ने उनका शोषण किया और विरोध करने पर उन्हें पुलिस में न जाने की धमकी दी. मिड-डे से हुई खास बातचीत में एक महिला जोकि 90 के दशक की सिंगर रह चुकी हैं, ने बताया कि मुंबई के महबूब स्टूडियो में एक सॉन्ग रिकॉर्डिंग के दौरान उनकी मुलाकात अनु मालिक से हुई थी. उन्होंने बताया कि ब्रिफ मीटिंग के दौरान अनु मालिक ने अपनी बॉडी को उनकी बॉडी से रब किया और बाद में माफी मांग ली थी. इसी के साथ अनु मालिक ने उन्हें अगल्ट तरह के ऑफर्स भी दिए थे और जब उन्होंने इसका विरोध किया तो वो डर गए और उनसे माफी मांग ली.

महिला ने बताया कि बाद में एक फण्डरेज करने को लेकर दोबारा उनकी मुलाकात अनु मालिक से हुई. महिला ने कहा, "मैं और मेरी एक फ्रेंड अनु मालिक के जुहू स्थित घर नेहा अपार्टमेंट्स में पहुंचे. उन्होंने हमें अपनी पत्नी और अनमोल जोकि उस समय 8 साल की थी, उनसे मिलवाया. इसके कुछ दिन बाद उन्होंने दोबारा मुझे एक मीटिंग के लिए अपने घर बुलाया. क्योंकि उस समय मेरी दोस्त शहर के बाहर गई हुई थी तब मैं अकेले ही उनके घर गई. हम बैठकर बातें करने लगे और फिर वो मुझे लेकर लाउन्ज की तरफ चले गए. तब मैं समझ गई कि मैं यहां फंस गई हूं क्योंकि उनका परिवार घर पर नहीं है. तब अनु मालिक ने मेरी स्कर्ट उठाई और अपनी पेंट उतार दी. मैंने सोचा कि मैं उन्हें धकेल कर बाहर निकल जाऊ लेकिन उनके आगे मैं कमजोर पड़ गई. नसीब से उस समय डोर बेल बजा. उन्होंने मुझे धमकी दी कि मैं वहीं रुक जाऊं."

आगे उस महिला ने बताया, "अनु मालिक इसके बाद दरवाजे पर आए डिलीवरी बॉय और डिलीवरी बॉय को अटेंड करने लगे. इसी बीच मैं वहां से निकलने लगी. तब अनु मालिक ने मुझे रोककर माफी मांगी और कहा कि वो उत्तेजक किस्म के व्यक्ति हैं. इसी के सतह वो उन्हें घर छोड़ सकते हैं. महिला ने बताया कि अनु मालिक ने उन्हें धमकी देते हुए कहा कि अगर उन्होंने इस बारे में किसी को कुछ भी बताया तो वो उन्हें नहीं छोड़ेंगे. इसी के साथ अनु मालिक ने कहा कि वो पुलिस स्टेशन में सभी को जानते हैं, इसलिए पुलिस कंप्लेंट करने का सोचना भी मत."

आगे अपनी आपबीति सुनाते हुए पीड़िता ने कहा, "इसके बाद वो मुझे अपनी कार में मेरे घर ले जाने लगे. तभी रास्ते में उन्होंने अपनी पेंट की जिप खोल दी और मुझे टच करने के लिए कहने लगे. जब मैंने मना किया तो उन्होंने मेरे बाल पकड़कर अपनी जांघों पर पटक दिया. इसी दौरान एक सिक्यूरिटी गार्ड ने कार का दरवाजा खटखटाया. तभी जैसे तैसे मैं वहां से भाग निकली."

ये भी पढ़ें: #MeToo: अब इस सिंगर ने भी अनु मलिक पर लगाया आरोप, कहा- काम देने के बदले में की थी Kiss की डिमांड

इसके बाद एक दूसरी महिला ने भी बताया कि उन्हें सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री जाने का मौका मिला था लेकिन उन्होंने अनु मालिक के चलते इसे ठुकरा दिया. महिला ने कहा कि वो नहीं चाहती थी कि अनु मालिक जैसा आदमी उन्हें जज करे और वो तो पहले ही उनका करियर तबाह कर चुके हैं. उस महिला ने बताया कि 7 साल पहले अनु मालिक ने उन्हें सेक्शुकली हैरेस किया था. मुंबई के सहारा स्टूडियोज में अनु मालिक और उनकी मुलाकात हुई थी. पीड़िता ने बताया, "तब अनु मालिक ने मुझसे पूछा कि क्या मेरा बॉयफ्रेंड है? तब मैंने कहा 'नहीं'. तब उन्होंने कहा कि मेरे पास अकेलापन दूर करने के लिए कोई भी नहीं है. इसके बाद उन्होंने कहा, 'अगली बार तुम शिफॉन साड़ी पहनकर आना.' तब मैं वहां से भागने लगी.

इसके बाद अनु मालिक ने मुझे पकड़ लिया और मुझे हर तरफ छूने लगे. मैं डर गई और चिल्लाने लगी लेकिन तब एहसास हुआ कि मैं साउंड प्रूफ रूम में थी और मेरे चिल्लाने पर भी आवाज बाहर नहीं जाएगी. इसके बाद मैं किसी तरह से वहां से भागकर रोड पर आ गई. मैंने ये पूरी घटना अपनी एक सहेली जोकि एक मशहूर सिंगर की बेटी भी है, उसे बताया. तब उसने बस इतना कहा, "अनु मामा एक बार फिर वहीं कर रहे हैं."

आपको बता दें कि इस मामले में अनु मालिक ने अब तक चुप्पी साध रखी है और इसपर कुछ भी बोलने से बचते नजर आ रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2018 02:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).