Bigg Boss 11 फेम विकास गुप्ता हुए COVID-19 पॉजिटिव, सोशल मीडिया पर दी जानकारी
विकास गुप्ता ने खुद को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. दरअसल विकास कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं. जिसके बाद उन्होंने खुद को होम क्वॉरेंटाइन कर लिया है.
बिग बॉस 11 (Bigg Boss 11) हिस्सा लेकर परिसर विकास गुप्ता (Vikas Gupta) ने अपनी पहचान घर घर में बना ली. शो मे अपनी शानदार परफॉर्मेंस के चलते वह टॉप 3 में आ पहुंचे. हालांकि वह बिग बॉस 11 का खिताब तो नहीं जीत सके लेकिन उन्हें मास्टर माइंड का टाइटल जरूर मिल गया. जिसके बाद से ही विकास बिग बॉस के हर सीजन में नजर आते रहे हैं तो वही और सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं. वो अपनी डेली रूटीन के बारे में बताते रहते हैं. ऐसे में विकास गुप्ता ने खुद को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. दरअसल विकास कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं. जिसके बाद उन्होंने खुद को होम क्वॉरेंटाइन कर लिया है.
विकास ने पोस्ट लिखते हुए बताया कि हमेशा पॉजिटिव रहना अच्छी बात नहीं है मैं कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया हूं. मैं उन सभी से रिक्वेस्ट करता हूं जो पिछले कुछ समय में मेरे संपर्क में आए हैं वह अपनी जांच जरूर करा ले. फिलहाल मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है और घर पर क्वॉरेंटाइन में हूं. उम्मीद है जल्दी रिकवर हो जाऊंगा.
View this post on Instagram
विकास गुप्ता ने जैसे ही सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी फैंस के साथ साथ उनके तमाम दोस्त यार भी उनके जल्द ठीक होने की कामना करते दिखाई दिए. गौहर खान, शेफाली बग्गा, जान कुमार सानू, मनीष नागदेव जैसे तमाम सेलेब्स ने विकास के जल्द ठीक होने की कामना की.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2021 04:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

