टीवी

Rakhi Sawant की मां से मिलने पहुंचे Vikas Gupta, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर कहा- लव यू भाई

राखी की मां से मुलाकात के बाद विकास गुप्ता को अपने मां की भी याद आ गई. विकास ने भी राखी की मां से मुलाकत के बाद फोटो शेयर की.

Rakhi Sawant की मां से मिलने पहुंचे Vikas Gupta, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर कहा- लव यू भाई
राखी सावंत की मां से मिलने पहुंचे विकास गुप्ता (Image Credit: Instagram)

बिग बॉस 14 के घर में राखी सावंत (Rakhi Sawant) और विकास गुप्ता (Vikas Gupta) के बीच की बॉन्डिंग हर किसी ने देखी. घर के अन्दर विकास कई मौकों पर राखी को सलाह देते और उनका बचाव करते दिखाई दिए थे. सीजन अब खत्म हो चुका है. राखी सावंत इस समय अपनी मां का इलाज करवा रही हैं. ऐसे में तमाम लोग राखी को सपोर्ट कर रहे हैं और मदद का हाथ आगे बढ़ा रहे हैं. इस बीच राखी की मां से मिलने विकास गुप्ता भी पहुंचे. राखी ने अपने सोशल मीडिया पर विकास की कई तस्वीरें शेयर की हैं. जिसमें विकास राखी की मां को गले से लगाते दिखाई दे रहे हैं.

राखी की मां से मुलाकात के बाद विकास गुप्ता को अपने मां की भी याद आ गई. विकास ने भी राखी की मां से मुलाकत के बाद फोटो शेयर की. विकास ने लिखा कि भगवान हर बच्चे को धरती पर आने से पहले मां के रूप में एक सुरक्षा कवच देता है. जब तक वो हमारे साथ होती है हम खुद को ताकतवर महसूस करते हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vikas Gupta (@lostboyjourney)

तो वहीं राखी ने भी ये फोटो शेयर करते हुए लिखा विकास को अपना भाई बताया.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511)

आपको बता दे कि कुछ दिन पहले कविता कौशिक भी राखी से मिलने उनके घर पहुंची. जिसके बाद राखी ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 28, 2021 01:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).