Video : जानें क्यों फफक-फफक कर रोने लगी कॉमेडियन भारती सिंह

भारती सिंह ने अपनी कॉमेडी के द्वारा तो आपको कई दफा हंसाया होगा पर अब सोशल मीडिया पर उनका एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह हंसते हुए नहीं बल्कि रोते हुए नजर आ रही हैं.

भारती सिंह (Photo Credits : Instagram)

भारती सिंह ने अपनी कॉमेडी के द्वारा तो आपको कई दफा हंसाया होगा पर अब सोशल मीडिया पर उनका एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह हंसते हुए नहीं बल्कि रोते हुए नजर आ रही हैं. आपने जिनको हमेशा हंसते हुए देखा है, उन्हें इस तरह रोते देख आपके मन में भी यह सवाल पैदा होगा कि आख़िरकार वह क्यों दुखी हैं. भारती सिंह ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक इन्स्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. भारती के फैन्स को निराश होने की जरुरत नहीं है क्योंकि भारती इस वीडियो में सिर्फ एक्टिंग कर रही हैं. वीडियो में फिल्म 'हमारी अधूरी कहानी' का टाइटल ट्रैक बज रहा है.

भारती ने वीडियो को शेयर करते वक्त लिखा कि, "यार देखों मैं बहुत अच्छी एक्ट्रेस हूं. मैं सिर्फ कॉमेडी नहीं इमोशनल एक्टिंग भी कर सकती हूं."

अगर वर्कफ्रंट पर देखा जाए तो भारती को जल्द ही रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में देखा जाएगा. इस शो में उनके पति हर्ष लिंबाचिया भी नजर आएंगे. हाल ही में इन दोनों को एयरपोर्ट पर देखा गया था. वे दोनों अर्जेंटीना के लिए रवाना हो चुके हैं. बता दें कि हर्ष लिंबाचिया और भारती पिछले  साल  3 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध गए थे. भारती को 'कॉमेडी सर्कस' और 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ' में भी देखा चुका है. लोग उनके मजाकिया अंदाज को बेहद पसंद करते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Jennifer Winget: कौन हैं जेनिफर विंगेट? जो सिंगापुर के बिजनेसमैन विलियम इश्माएल के साथ दूसरी शादी को लेकर हैं चर्चा में, जानें एक्ट्रेस के बारे में सबकुछ

शिल्पा शिंदे का बड़ा कबूलनामा: 'भाभीजी घर पर हैं' के प्रोड्यूसर पर लगाए सेक्शुअल हैरेसमेंट के आरोप झूठे थे, भुगतान और शो छोड़ने के लिए उठाया था कदम

Elvish Yadav Death Threat: मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी, 10 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप; जांच में जुटी गुरुग्राम क्राइम ब्रांच

Kapil Sharma Threat: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की फिर धमकी, कनाडा में उनके कैफे के बगल में फायरिंग, सुरक्षा पर उठे सवाल