TV Actresses Who Deserve Bollywood Break: टेलीविजन की ये खूबसूरत अभिनेत्रियां हैं बॉलीवुड ब्रेक की हकदार, देखें पूरी लिस्ट
बॉलीवुड फिल्मों की जहां देशभर में काफी पॉपुलैरिटी है वहीं छोटे पर्दे पर प्रसारित होने वाले टीवी शोज भी यहां काफी पसंद किये जाते हैं. भारत में दिखाए जाने टीवी शोज और साथ ही इसके कलाकार दुनियाभर में पसंद किये जाते हैं.
TV Actresses Who Deserve Bollywood Break: बॉलीवुड फिल्मों की जहां देशभर में काफी पॉपुलैरिटी है वहीं छोटे पर्दे पर प्रसारित होने वाले टीवी शोज भी यहां काफी पसंद किये जाते हैं. भारत में दिखाए जाने टीवी शोज और साथ ही इसके कलाकार दुनियाभर में पसंद किये जाते हैं. इंडोनेशिया से लेकर कई देशों में भारतीय टीवी एक्टर्स की बड़ी पॉपुलैरिटी है और सोशल मीडिया पर इनके कई सारे फैन क्लब्स भी मौजूद हैं.
समय के साथ टीवी एक्टर्स ने भी स्टाइल और पर्सनालिटी के मामले में अब बॉलीवुड फिल्मों के आर्टिस्ट्स को चुनौती देना शुरू कर दिया है. आज हम उन टीवी एक्ट्रेसेस के बारे में बात करने जा रहे हैं जो यकीनन बॉलीवुड फिल्मों में बड़े ब्रेक के हकदार हैं.
जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget)
View this post on Instagram
जेनिफर टीवी इंडस्ट्री की सबसे वरिष्ठ कलाकारों में से एक हैं जो बाल कलाकार के रूप में चुनिंदा बॉलीवुड फिल्मों का भी हिस्सा रह चुकी हैं. जेनिफर तकरीबन 20 साल से भी ज्यादा समय से मनोरंजन जगत में सक्रीय रही हैं. अपने करियर में उन्होंने दर्शकों का भरपूर प्यार हासिल किया और साथ ही कई पॉपुलर शोज में काम किया है. हालांकि लीड रोल में उन्हें किसी भी बॉलीवुड फिल्म में कास्ट नहीं किया गया है जिसका दर्शकों को भी इंतजार है.
निया शर्मा (Nia Sharma)
View this post on Instagram
टीवी अभिनेत्री निया शर्मा एशिया की टॉप 50 सेक्सिएस्ट अभिनेत्री के रूप तीसरे और दूसरे स्थान पर अपनी जगह कायम कर चुकी हैं. उन्होंने 'जमाई राजा', 'पवित्र रिश्ता, 'नागिन 3' और 'नागिन 5' समेत कई पॉपुलर शोज में काम किया है. अपनी हॉटनेस और खूबसूरती के चलते वो बॉलीवुड फिल्मों के योग्य साबित होती हैं.
शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi)
View this post on Instagram
स्टार प्लस के टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नायरा का किरदार निभाकर शिवांगी ने देश और दुनिया में बड़ी शुमारत हासिल की है. साल 2020 में उन्होंने कान फिल्म फेस्टिवल में 'आर ओन स्काई' के साथ अपना डेब्यू किया था. शिवांगी सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ काफी पसनद की जाती हैं और यकीनन उन्हें किसी फिल्म में देखना उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा.
सुरभि चंदना (Surbhi Chandna)
View this post on Instagram
सुरभि चंदना इन दिनों टीवी शो 'नागिन 5' में नजर आ रही हैं. साल 2009 में उन्होंने सब टीवी के शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से अपना डेब्यू किया था जिसमें वो स्वीटी के रोल में नजर आईं थी. 2018 में उन्हें सेक्सिएस्ट एशियाई वुमन की लिस्ट में 16वें स्थान पर जगह दी गई थी. अपनी खूबसूरती से अक्सर वो अपने फैंस का दिल जीत लेती हैं. बॉलीवुड फिल्मों में भी ये अपनी हॉटनेस और अपने ग्लैमर से तहलका मचा सकती हैं.
संजीदा शेख (Sanjeeda Shaikh)
View this post on Instagram
संजीदा शैख टीवी की सबसे मशहूर एक्ट्रेस में से एक हैं जो हाल ही में नेटफ्लिक्स की फिल्म काली कूही' में नजर आईं थी. वो 'नागिन 3' और'कुंडली भाग्य' समेत कई पॉपुलर टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं. अपनी हॉटनेस के जलवे वो बॉलीवुड फिल्मों में भी बखूभी बिखेर सकती हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 26, 2020 10:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

