द कपिल शर्मा शो की शूटिंग हुई शुरू, कॉमेडियन ने सेट से मेकअप करवाते हुए शेयर की फोटो
कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर सेट से एक फोटो शेयर की है. जिसमें एक्टर का मेकअप कराते हुए दिखाई दे रहा है. जबकि उनके पास दोनों मेकअप आर्टिस्ट PPE किट्स के साथ लैस खड़े दिखाई दे रहे हैं.
कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन (Lockdwon) के बाद अब उसमें ढील मिलनी शुरू हो गई है. ऐसे में कई टीवी शो की शूटिंग भी शुरू हो चुकी हैं. हालांकि सेट पर उन तमाम नियमों का पालन जरूर किया जा रहा है. जिससे कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोका जा सका. मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने भी अपने शो द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) की शूटिंग शुरू कर दी है. ऐसे में अब कॉमेडियन ने सोशल मीडिया पर सेट से एक फोटो शेयर की है. जिसमें एक्टर का मेकअप कराते हुए दिखाई दे रहा है. जबकि उनके पास दोनों मेकअप आर्टिस्ट PPE किट्स के साथ लैस खड़े दिखाई दे रहे हैं.
इस फोटो को शेयर करते हुए कपिल शर्मा ने लिखा कि विश्वास की डोर के साथ बंधे हैं हम एक दूसरे के साथ, वरना मुझे तो यह भी नहीं पता के यह आदमी मेरे ही हैं या किसी और के. इस फोटो को देख समझ आता है कि किस तरह की सावधानी बरती जा रही है.
विश्वास की डोर के साथ बंधे हैं हम एक दूसरे के साथ, वरना मुझे तो यह भी नहीं पता के यह आदमी मेरे ही हैं या किसी और के 🤔 #shooting #shootlife #newnormal #2020 #tkss #thekapilsharmashow #comedy #fun #laughter 😀🥳🥳🥳🙏 pic.twitter.com/E9lKPAeKFd
— Kapil Sharma (@KapilSharmaK9) July 21, 2020
आपको बता दे कि देश में कोरोना संक्रमण के मामले 11 लाख के उपर पहुंच गए हैं. हालांकि 7 लाख से अधिक लोग रिकवर भी कर चुके हैं. जबकि 4 लाख से अधिक केस अभी एक्टिव हैं. जिसके चलते अस्पतालों के में बड़ी भीड़ जमा होने लगी है. जिससे निपट पाना एक बड़ी मुसीबत बनता जा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2020 02:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

