टीवी

Shehnaaz Gill की चंपी करते दिखे Sidharth Shukla, नोंक-झोक करते कपल का ये मजेदार Video हुआ Viral

शहनाज और सिद्धार्थ का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल (Viral) हो रहा है. इस वीडियो में सिद्धार्थ शहनाज की चंपी करते दिखाई दे रहे हैं. इसी के साथ इन दोनों के बीच यहां प्यारी नोंक झोक भी दिखाई गई है. इंटरनेट पर उनके इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं.

Shehnaaz Gill की चंपी करते दिखे Sidharth Shukla, नोंक-झोक करते कपल का ये मजेदार Video हुआ Viral
शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला (Photo Credits: Instagram)

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) कपल सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) अक्सर अपने फैंस के बीच छाए रहते हैं. उनकी आपसी बॉन्डिंग को लोगों ने काफी सराहा है और उन्हें उनकी लेटेस्ट फोटोज और वीडियोज का बेसब्री से इंतजार भी रहता है. अब शहनाज और सिद्धार्थ का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल (Viral) हो रहा है. इस वीडियो में सिद्धार्थ शहनाज की चंपी करते दिखाई दे रहे हैं. इसी के साथ इन दोनों के बीच यहां प्यारी नोंक झोक भी दिखाई गई है. इंटरनेट पर उनके इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं.

वीडियो को शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया जिसमें शहनाज की चंपी करते दिख रहे सिद्धार्थ शुक्ल कहते हैं कि वो खुद आराम कर रही हैं और उनसे काम करवा रही हैं. ऐसे में शहनाज की चुटकी लेते हुए सिद्धार्थ उनसे कहते हैं कि बूढ़ी होने पर उनके बाल झड़ जाएंगे और वो उतनी सुंदर नहीं दिखेंगी.

ये भी पढ़ें: Shehnaaz Gill ने ‘बुमरो बुमरो’ गाने पर कश्मीरी अंदाज में किया धमाकेदार डांस, Viral Video देखकर दीवाने हुए फैंस

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

सिद्धार्थ की पूरी बात को सुनने के बाद शहनाज उनसे कहते हैं कि वो एक खास तरह का प्रोडक्ट इस्तेमाल कर रही हैं और इसलिए उन्हें इन बातों की कोई फिक्र है. दरअसल, शहनाज और सिद्धार्थ यहां एक स्किन केयर प्रोडक्ट्स ब्रैंड का प्रचार कर हैं.

बता दें कि बिग बॉस 13 से सिद्धार्थ और शहनाज की जोड़ी काफी हिट हुई जिसके बाद इन्होंने कई म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया है. हाल ही में सिद्धार्थ ने शहनाज का जन्मदिन उनके परिवारवालों के साथ मिलकर मनाया जिसका वीडियो भी इंटरनेट पर देखने को मिला था.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 14, 2021 01:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).