टीवी

Shweta Tiwari Tests Positive for COVID-19: एक्ट्रेस श्वेता तिवारी को हुआ कोरोना वायरस, बेटी पलक तिवारी संग हुई होम क्वारंटाइन

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं. 'कसौटी जिंदगी की' एक्ट्रेस ने मीडिया से इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि 16 सितंबर से ही उन्हें कोरोना के लक्षण थे और खांसी भी थी. इसके बाद उन्होंने 17 सितंबर को टेस्टिंग कराई और पॉजिटिव पाई गई हैं.

Shweta Tiwari Tests Positive for COVID-19: एक्ट्रेस श्वेता तिवारी को हुआ कोरोना वायरस, बेटी पलक तिवारी संग हुई होम क्वारंटाइन
श्वेता तिवारी और पलक तिवारी (Photo Credits: Instagram)

Shweta Tiwari Tests Positive for COVID-19: टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित पाई गई हैं. 'कसौटी जिंदगी की' एक्ट्रेस ने मीडिया से इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि 16 सितंबर से ही उन्हें कोरोना के लक्षण थे और खांसी भी थी. इसके बाद उन्होंने 17 सितंबर को टेस्टिंग कराई और पॉजिटिव पाई गई हैं. श्वेता ने बताया कि वो घर पर होम क्वारंटाइन में हैं और साथ ही उनकी बेटी पलक तिवारी को क्वारंटाइन किया गया है.

इस बीमारी के चलते उनकी शूटिंग का काम भी फिलहाल रुक गया है. जानकारी के अनुसार, उनके बेटे रेयांश की सेहत को ध्यान में रखते हुए उन्हें कुछ दिनों के लिए उनके पिता अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) के पास भेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें: एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी को विवेक ओबेरॉय-प्रेरणा अरोड़ा की फिल्म ‘रोसी’ से मिला बॉलीवुड में ब्रेक

श्वेता तिवारी इन दिनों टीवी शो 'मेरे डैड की दुल्हन' में वरुण बडोला (Varun Badola) के साथ नजर आ रही हैं. श्वेता को वरुण के साथ एक महत्वपूर्ण सीक्वेंस शूट करना था जब उन्हें कोरोना से संक्रमित पाया गया. इसके बाद शो के मेकर्स ने सभी कामों को एक तरफ रखकर श्वेता को टेस्टिंग कराने की सलाह दी.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2020 09:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).