क्या श्वेता तिवारी ने अपने इस पोस्ट के साथ पति अभिनव कोहली को दे दिया है जवाब?
श्वेता ने अभिनव के द्वारा लगाए गए आरोपों के खिलाफ पलटवार नहीं किया था. लेकिन हाल ही में श्वेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी फोटो शेयर कर मानो अभिनव के सभी सवालों का जवाब दिया हैं.
टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) आए दिन अपने घरेलू विवाद के कारण खूब सुर्खिया बटौर रही हैं. लंबे समय से श्वेता उनके पति अभिनव कोहली (Abhinav Kohli) से अलग अपने बच्चों के साथ रह रही हैं. श्वेता ने अभिनव पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था. जिसके जवाब में अभिनव ने श्वेता पर सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए आरोप लगाए थे इतना ही नहीं अभिनव ने बच्चे की फोटो शेयर कर श्वेता पर बाप बेटे को दूर करने का इल्जाम भी लगाया. हालांकि श्वेता ने अभिनव के द्वारा लगाए गए आरोपों के खिलाफ पलटवार नहीं किया था. लेकिन हाल ही में श्वेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी फोटो शेयर कर मानो अभिनव के सभी सवालों का जवाब दिया हैं.
श्वेता अपने पति द्वारा लगाए गए इल्जामों के खिलाफ कुछ भी बोलने से बचती रही है, लेकिन हाल ही में श्वेता ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी खूबसूरत स्माइलवाली फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा,"आप उसे कभी भी नीचे नहीं खींच सकते." साथ ही अपने शो 'मेरे डैड की दुल्हन' के किरदार के नाम पर "हैशटैग गुनीत सिखा लिखा हैं." यह भी पढ़े: अभिनव कोहली का श्वेता तिवारी पर आरोप, कहा- मेरे साथ नौकर जैसा बर्ताव किया, बेटे से मिलने गया तो पुलिस को बुलाया
श्वेता के इस पोस्ट को उनकी बेटी पलक तिवारी ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर साझा किया और कैप्शन में लिखा,"यहां मेरी रानी ने क्या कहा?" पलक और श्वेता तिवारी अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं लेकिन यह पहली बार है कि दोनों ने अपने पोस्ट के जरिए अभिनव पर निशाना साधा हैं.
बता दें कि हाल ही में अभिनव ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे रियांश की फोटो शेयर कर श्वेता पर तीखे शब्दों का वार किया था. उन्होंने लिखा, "मुझे तुम्हारी बहुत याद आती हैं. तुम्हारी मम्मी ने हम दोनों को अलग किए हुए 1 महिना 23 दिन हो चुके हैं. मैं तुम्हारे प्रति प्यार को शब्दों में बयां नहीं कर सकता. इश्वर की कृपा से मैं तुम्हे जल्दी ही गले लगाऊंगा."
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2020 04:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

