Bigg Boss 13 की कंटेस्टेंट शहनाज गिल का जबरदस्त लुक आया सामने, ब्लैक कलर की ड्रेस पहन ढा रही हैं कहर
'बिग बॉस 13' की प्रसिद्ध प्रतियोगी व पंजाबी गायक शहनाज गिल अपने सोशल मीडिया पर ब्लैक दिवा लुक साझा किया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा किया, तस्वीर में शहनाज एक ब्लैक कलर की हाई नेक ड्रेस में दिखाई दे रही हैं.
'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) की प्रसिद्ध प्रतियोगी व पंजाबी गायक शहनाज गिल (Shehnaaz Kaur Gill) अपने सोशल मीडिया पर ब्लैक दिवा लुक साझा किया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा किया, तस्वीर में शहनाज एक ब्लैक कलर की हाई नेक ड्रेस में दिखाई दे रही हैं.
शहनाज गिल की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर अपना जादू बिखेर रहीं हैं. यह फोटो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहीं हैं. इस फोटो को 7 लाख से भी ज्यादा लोगों ने पसंद किया हैं वहीं उनके कई सारे फैंस कमेंटस कर अपनी राय दे रहे हैं. तस्वीर को देख फैंस ने अपनी प्रतिक्रियाएं देने के लिए कमेंट सेक्शन में हिस्सा लिया. एक यूजर ने लिखा, "आप बेहद खूबसूरत दिख रही हैं." एक अन्य ने लिखा, "वाओ, ब्लैक दिवा." उन्होंने तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, "थोड़ा ग्लैमर, पर किसी को हर्ट नहीं करुंगी." यह भी पढ़े: शहनाज गिल और टोनी कक्कड़ का म्यूजिक वीडियो कुर्ता पजामा रिलीज होते ही हुआ हिट, लाखों लोगों ने देखा
वर्कफ्रंट की बात करें तो, शहनाज को हाल ही में टोनी कक्कर (Tony Kakkar) के साथ गीत 'कुर्ता पजामा' (Kurta Pajama) के म्यूजिक वीडियो में देखा गया था, इससे पहले शहनाज गिल दर्शन रावल के म्यूजिकल सिंगल 'भुला दूंगा' (Bhula Dunga) में सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के साथ नजर आई थीं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2020 01:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

