टीवी

टीवी एक्टर Sameer Sharma का हुआ निधन, मुंबई के घर में मिला शव, आत्महत्या का शक

जानकारी के मुताबिक टीवी के नामी एक्टर समीर शर्मा ने अपने घर में सुसाइड कर लिया हैं. समीर का शव घर में पंखे से लटकाता हुआ मिला है.

टीवी एक्टर Sameer Sharma का हुआ निधन, मुंबई के घर में मिला शव, आत्महत्या का शक
समीर शर्मा

साल 2020 एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री (Entertainment Industry) के लिए अब तब का सबसे बुरा साल साबित होता जा रहा है. इस 7 महीने में हमने इंडस्ट्री के कई नामी एक्टर्स को खो दिया है. ऐसे में अब और हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक टीवी के नामी एक्टर समीर शर्मा (Sameer Sharma) ने अपने घर में सुसाइड कर लिया जिससे उनकी मौत हो गई. समीर का शव घर में पंखे से लटकाता हुआ मिला है. दरअसल ABP न्यूज़ की खबर के मुताबिक समीर मलाड (Malad) स्थित अपने घर में अकेले रह रहे थे. लेकिन जब उनकी पत्नी की उनसे बात नहीं हो पाई थी उन्हें शक हुआ. जिसके बाद उन्होंने समीर के दोस्त से घर जाकर चेक करने को कहा. जब समीर का दोस्त उनके घर पहुंचा तो पता चला की एक्टर अब इस दुनिया में नहीं रहें.

आपको बता दे कि समीर की बॉडी किचन पंखे से लटकी हुई मिली. जबकि उनके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट दर्ज करते हुए बॉडी को ऑटोसपी के लिए भेज दिया है. माना जा रहा है कि उनकी मौत 2 दिन पहले ही हो चुकी थी.

समीर ने 'ये रिश्तें हैं प्यार के', 'सास भी कभी बहु थी', 'कहानी घर-घर की' जैसे सीरियल में काम कर चुके हैं. आपको दे कि इससे पहले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने भी अपने घर के पंखे से लटकर सुसाइड कर लिया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2020 01:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).