टीवी

Bigg Boss 14: मुंबई में नहीं होगा सलमान खान के शो बिग बॉस 14 का नया सेट, ये हो सकता है पहला कंटेस्टेंट

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान का पॉपुलर रियालिटी शो 'बिग बॉस 14' को लेकर चर्चाएं अब शुरू हो चुकी हैं. इस शो का 13वां सीजन काफी हिट रहा और अब दर्शक इसके अगले सीजन की प्रतीक्षा कर रहे हैं. इसी बीच खबर आ रही है कि इस बार शो के मेकर्स ने इसे लेकर कई सारे बदलाव करने का फैसला किया है. इतना ही नहीं इसके अलावा इसके सेट को एक नई जगह पर लगाया जाएगा.

Bigg Boss 14: मुंबई में नहीं होगा सलमान खान के शो बिग बॉस 14 का नया सेट, ये हो सकता है पहला कंटेस्टेंट
सलमान खान (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) का पॉपुलर रियालिटी शो 'बिग बॉस 14' (Bigg Boss 14) को लेकर चर्चाएं अब शुरू हो चुकी हैं. इस शो का 13वां सीजन काफी हिट रहा और अब दर्शक इसके अगले सीजन की प्रतीक्षा कर रहे हैं. इसी बीच खबर आ रही है कि इस बार शो के मेकर्स ने इसे लेकर कई सारे बदलाव करने का फैसला किया है. इतना ही नहीं इसके अलावा इसके सेट को एक नई जगह पर लगाया जाएगा.

न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार इस बार 'बिग बॉस 14' के सेट को मुंबई की जगह गोवा में लगाया जाएगा. बीते कई सालों से इस शो के सेट को लोनावला में रखा गया. इसके बाद पिछले सीजन में शो के सेट को मुंबई शिफ्ट किया गया. अब खबर आ रही है कि मेकर्स ने इसके सेट को गोवा में फिक्स करने का फैसला किया है.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 14: सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 14’ का इस दिन से शुरू होगा ऑडिशन? जंगल थीम रख सकते हैं मेकर्स!

यही नहीं इस शो के लिए अब कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आना शुरू हो चुके हैं. एनडीटीवी पर छपी एक खबर की मानें तो मॉडल एक्ट्रेस एवं सिंगर पूनम कारेकर (Poonam Karekar) इस शो पर पहली कंटेस्टेंट के रूप में नजर आ सकती हैं. उनके अलावा शो में करण कुंद्रा अलीशा पंवार और जैसमीन भसीन का नाम भी सामने आ रहा है.

आपको बताना चाहेंगे कि इस शो के पहले सीजन को सिद्धार्थ शुक्ला ने जीता था और अब दर्शकों को इस के नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2020 11:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).