क्या 6 महीने तक चलेगा Bigg Boss 15 का पूरा सीजन? ये अहम डिटेल्स भी आई सामने
बिग बॉस 15 का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं. ऐसे में अब इस शो को लेकर एक अहम जानकारी सामने आ रही है. खबर है कि शो 6 महीने तक लंबा हो सकता है. जी हां अब तक शो के सभी सीजन जहां 90 दिन तक चलते हैं. वहीं अब मेकर्स इस बार शो को 6 महीने तक चलाने की प्लानिंग कर रहे हैं.
बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं. ऐसे में अब इस शो को लेकर एक अहम जानकारी सामने आ रही है. खबर है कि शो 6 महीने तक लंबा हो सकता है. जी हां अब तक शो के सभी सीजन जहां 90 दिन तक चलते हैं. वहीं अब मेकर्स इस बार शो को 6 महीने तक चलाने की प्लानिंग कर रहे हैं.
स्पॉटबॉय की खबर के मुताबिक लोगों के बीच शो की पॉपुलैरिटी को देखते हुए मेकर्स कई बड़े फैसले लेने की तैयारी में हैं. जिसमें सबसे बड़ा कदम हो सकता है शो की लंबाई को लेकर. मेकर्स 6 महीने तक शो ऑनएयर (On Air) करना चाहते हैं. पूरा शो दो पार्ट में डिवाइड होगा. पहला हिस्सा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 3 महीने तक चलेगा जबकि दूसरा हिस्सा टीवी पर टेलीकास्ट होगा.
रिपोर्ट के मुताबिक मेकर शो के पहले हिस्से को वूट पर लॉन्च कर सकते हैं जिसमें 12 कंटेस्टेंट अपनी किस्मत आजमाते और दर्शकों को एंटरटेन करते दिखाई देंगे. इस शो में से महज 4 कंटेस्टेंट ही आगे जाएंगे जबकि बाकी सभी एलिमिनेट हो जाएंगे. बचे हुए 4 कंटेस्टेंट्स के साथ मेकर्स बिग बॉस 15 के टीवी संस्करण पर जाएंगे. जहां दूसरे नए चेहरे शो के साथ जुड़ेंगे.
ऐसे में यह पूरा शो 3 महीने और ओटीटी पर और 3 महीने टीवी पर चलेगा. जिससे बिग बॉस 15 की कुल लंबाई 6 महीने तक लंबी हो सकती है. इस बार के सीजन में सेलिब्रिटी के साथ- साथ आम लोगों के भी शामिल होने के चर्चा है. हालांकि अभी तक इस मामले पर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि बिग बॉस को लेकर मेकर्स कई अहम और नए फैसले ले सकते हैं. वेल अब इसमे कितनी सच्चाई है ये आने वाले समय में सामने साफ हो जाएगी.
Tags
Bigg Boss 15
Bigg Boss 15 Contestants
Bigg Boss 15 Contestants List
Bigg Boss 15 On Air Date
Bigg Boss 15 Promo
Bigg Boss 15 Salman Khan
Bigg Boss 15 Videos
Salman Khan
बिग बॉस 15
बिग बॉस 15 ऑन एयर डेट
बिग बॉस 15 कंटेस्टेंट
बिग बॉस 15 कंटेस्टेंट्स लिस्ट
बिग बॉस 15 प्रोमो
बिग बॉस 15 सलमान खान
सलमान खान
संबंधित खबरें
अरिजीत सिंह ने तोड़ी चुप्पी, रिटायरमेंट की खबरों के बीच फैंस के लिए लिखा भावुक संदेश; बताया कब तक रिलीज होंगे नए गाने (See Post)
Salim Khan Hospitalised: सलीम खान मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती, पिता का हाल जानने पहुंचे सलमान खान, फैंस कर रहे जल्द स्वस्थ होने की दुआ (Watch Video)
Aayush Sharma Threat Email: सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी, 'प्रोटॉन मेल' के जरिए भेजा गया संदेश
Mumbai: बॉलीवुड में खौफ का माहौल! रोहित शेट्टी-रणवीर सिंह के बाद अब Salman Khan के करीबी को धमकी, करोड़ों की फिरौती की मांग
\