Bigg Boss 14 Promo: Rubina Dilaik ने Salman Khan से किया खुलासा, कहा- मुझमें सुसाइडल टेंडेंसी है! (Watch Video)
एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने सलमान खान के सामने खुलासा किया है कि उनमें सुसाइडल टेंडेंसीस मौजूद हैं और इसी के चलते अभिनव शुक्ला के साथ उनके रिश्तों में दरार भी आ चुकी है. बिग बॉस 14 के आज रात के वीकेंड का वार एपिसोड में रुबीना अपनी इस परेशानी के बारे में सलमान खान के सामने खुलासा करती हुई नजर आएंगी.
Bigg Boss 14 Weekend Ka Vaar 7 February Episode: एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) ने सलमान खान (Salman Khan) के सामने खुलासा किया है कि उनमें सुसाइडल टेंडेंसीस (Suicidal Tendencies) मौजूद हैं और इसी के चलते अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) के साथ उनके रिश्तों में दरार भी आ चुकी है. बिग बॉस 14 के आज रात के वीकेंड का वार एपिसोड में रुबीना अपनी इस परेशानी के बारे में सलमान खान के सामने खुलासा करती हुई नजर आएंगी. वीकेंड का वार प्रोमो वीडियो में देखा गया कि सलमान अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक को आड़े हाथ लेते नजर आ रहे हैं.
सलमान अभिनव से कहते हैं, "अभिनव! बड़े साइंटिस्ट आदमी हो, इंजिनियर हो. तुम मुझे बताओ ठरकी आदमी है, औरत गंदी है, घटिया है, नीच है जलील है. इनमें से बदतर क्या है? तुम्हारी बीवी ने जो कहा या राखी ने जो कहा?"
इसपर अभिनव जवाब देते हैं, "नीच और घटिया' ये गलत शब्द हैं." इसके बाद सलमान कहते हैं, "रुबिना! तुम्हें लगता है तुम शो में सही जा रही हो?" इसके बाद वो रुबीना की बहन ज्योतिका दिलैक से पूछते हैं कि रुबीना वाकई में ऐसी हैं? इसपर जवाब आता है, "इनका नजरिया समझते आप. वो इतनी बुरे भी नहीं हैं."
देखें वीकेंड का वार प्रोमो वीडियो:
सलमान कहते हैं, "वो गलत जा रही हैं और बहुत टाइम से गलत जा रही हैं." इसके बाद रुबीना कहती हैं, "8 साल पहले मैं बिलकुल ऐसी थी. खुद माता-पिता के साथ रिश्ते मधुर नहीं थे. मुझे क्रोध की प्रॉब्लम भी थी. मुझमे सुसाइडल टेंडेंसीस थी, रिलेशनशिप टूटने का भी यही कारण था."
इसके बाद ज्योतिका रुबीना का बचाव करते हुए कहती हैं, "सर, वो भावनात्मक रूप से कमजोर हो गए हैं. मुझे महसूस होता है कि घरपर उनको किसी ने प्यार नहीं दिया है."
शो का आज का वीकेंड का वार एपिसोड काफी ड्रामा और एंटरटेनमेंट से भरा होगा. बिग बॉस 14 से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स के लिए बने रहें लेटेस्टली हिंदी के साथ.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2021 09:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

