टीवी

Rubina Dilaik ने इंस्टाग्राम पर पूरे किये 5 मिलियन फॉलोअर्स, सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर दी खुशखबरी

टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक की पॉपुलैरिटी दिन ब दिन बढ़ती नजर आ रही हैं. टीवी शोज में अपने कम से लोगों का दिल जीतने वाली रुबीना सोशल मीडिया पर अपना शानदार फैन फॉलोविंग कायम करती हुई नजर आ रही हैं.

Rubina Dilaik ने इंस्टाग्राम पर पूरे किये 5 मिलियन फॉलोअर्स, सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर दी खुशखबरी
रुबीना दिलैक (Photo Credits: Instagram)

Rubina Dilaik Crosses 5 Million Fans on Instagram: टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक की पॉपुलैरिटी दिन ब दिन बढ़ती नजर आ रही हैं. टीवी शोज में अपने कम से लोगों का दिल जीतने वाली रुबीना सोशल मीडिया पर अपना शानदार फैन फॉलोविंग कायम करती हुई नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने आज जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन यानी 50 लाख फॉलोअर्स बना लिए हैं.

रुबीना ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें लिखा था, "सबसे बेहतरीन चीज का आशीर्वाद मिला. अब हम 5 मिलियन की फैमिली बन गए हैं." एक्ट्रेस के इस पोस्ट को पढ़ने के बाद लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं और इसी तरह से आगे बढ़ने के लिए मोटीवेट कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Instagram अकाउंट में छेड़छाड़ कर रहे हैकर पर भड़की Rubina Dilaik, ये कहकर लगाई फटकार

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहने वाली रुबीना अक्सर अपनी फोटोशूट्स की तस्वीरें यहां अपने फैंस के बीच शेयर करती रहती हैं. सोशल मीडिया पर उनके कई सारे फैन क्लब्स भी मौजूद हैं जिनके बीच उनके लेटेस्ट फोटोज और वीडियोज वायरल होते देर नहीं लगती.

बता दें कि रुबीना ने हाल ही में कोविड-19 को मात दी और इन दिनों वो अपने शिमला स्थित घर र परिवार के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं. कोविड पॉजिटिव आने के बाद भी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर लगातार अपने स्वास्थ की जानकारी अपने फैंस को दी थी और उनसे संपर्क बनाए रखा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2021 09:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).