टीवी

अंतरात्मा को झकझोर देने वाली शॉर्ट फिल्म 'रूबरू रोशनी' लेकर आ रहे हैं आमिर खान, 'रिपब्लिक डे' के दिन होगी प्रसारित

बॉलीवुड के स्टार एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) छोटे परदे पर अपनी पहली शॉर्ट फिल्म 'रूबरू रोशनी' से दस्तख दे रहे हैं. इस फिल्म को आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव प्रोड्यूस कर रही हैं.

अंतरात्मा को झकझोर देने वाली शॉर्ट फिल्म 'रूबरू रोशनी' लेकर आ रहे हैं आमिर खान, 'रिपब्लिक डे' के दिन होगी प्रसारित
आमिर खान (Photo Credits: Facebook)

बॉलीवुड के स्टार एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) छोटे पर्दे पर अपनी पहली शॉर्ट फिल्म 'रूबरू रोशनी' (Rubaru Roshni) से दस्तक दे रहे हैं. इस फिल्म को आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव प्रोड्यूस कर रही हैं. बता दें कि इस फिल्म को 26 जनवरी (Republic Day) के दिन सुबह 11 बजे.'' ये फिल्म स्टार प्लस और हॉटस्टार पर प्रसारित की जाएगी. बता दें कि आमिर खान ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि फिल्म को कई भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा.

बता दें कि यह फिल्म रियल लाइफ कहानी पर बेस्ड है. 'रूबरू रोशनी एक बेहद ही मार्मिक फिल्म है, जिसमें क्षमा को लेकर महत्वपूर्ण संदेश दिया गया है. इस फिल्म को देखने के बाद आपके अंतरात्मा पर इसका गहरा असर पड़ेगा. जी हां इस मूवी को देखने के बाद आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि जिस व्यक्ति या हादसा ने आपका जीवन तबाह कर दिया है आप उसे माफ कर उसका दिल कैसे जीत सकते हैं.

यह भी पढ़ें- आमिर खान को देखने के लिए चीनी विश्वविद्यालय में उमड़ी भीड़, स्थिति को देखते हुए प्रचार किया रद्द

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बॉलीवुड स्टार ने समाज में फैली समस्याओं पर भी बात की. इस शॉर्ट फिल्म को स्वाति चक्रवर्ती ने डायरेक्ट किया है. बता दें कि स्वाति चक्रवर्ती आमिर खान की स्पेशल शो 'सत्यमेव जयते' के साथ भी काम कर चुकी हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2019 05:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).