टीवी

रामायण में लक्ष्मण बने सुनील लहरी ने शेयर की अपनी जवानी की दिनों की नई फोटो, बेहद ही हैंडसैम लग रहा है ये एक्टर

सुनील लहरी की ये फोटो वो सबसे पहली फोटोग्राफ है जिसे अपने ऑटोग्राफ के साथ उन्होंने अपने फैंस की भेजी थी. इस फोटो में सुनील लहरी बेहद ही कमाल के लग रहें हैं.

रामायण में लक्ष्मण बने सुनील लहरी ने शेयर की अपनी जवानी की दिनों की नई फोटो, बेहद ही हैंडसैम लग रहा है ये एक्टर
सुनील लहरी (Image Credit: Twitter)

3 दशक पुराने शो रामायण (Ramayan) ने लॉकडाउन में टीवी पर वापसी करके टीआरपी (TRP) के नए रिकॉर्ड बना दिए. इस शो के लिए लोगों की ऐसी दीवानगी दिखी की इंडियन टेलीविजन के इतिहास में किसी शो के लिए ना देखी गई हो. इसके साथ साथ शो से जुड़े कलाकार भी काफी चर्चा में आ गए. अरुण गोविल, दीपिका चिकलिया और सुनील लहरी के लिए तो मानों आज की पीढ़ी भी दीवानी हो गई हो. सोशल मीडिया पर इन्हें लेकर फैंस की दीवानगी को आसानी से देखा जा सकता है. तो वहीं ये सभी सितारें भी सोशल मीडिया पर पहले से ज्यादा एक्टिव हो गए हैं. ऐसे में अब सुनील लहरी (Sunil Lahri) ने अपने सोशल मीडिया पर एक बार फिर अपनी जवानी के दिनों की फोटो शेयर की हैं.

लेकीन ख़ास बात ये है कि सुनील लहरी की ये फोटो वो सबसे पहली फोटोग्राफ है जिसे अपने ऑटोग्राफ के साथ उन्होंने अपने फैंस की भेजी थी. इस फोटो में सुनील लहरी बेहद ही कमाल के लग रहें हैं.

आपको बता दे कि दूरदर्शन पर टेलीकास्ट के बाद रामायण की वापसी पर स्टार प्लस पर हुई है. जिसके बाद से ही सुनील लहरी आए दिन सोशल मीडिया पर रामायण से जुड़े अपने पुराने किस्सों को सभी शेयर कर रहें हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2020 11:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).