Rakhi Sawant की मां Jaya Bheda के कैंसर ट्रीटमेंट में मसीहा बने Salman Khan, एक्ट्रेस ने Video शेयर कर जताया भाईजान का आभार
टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग और डांस से फैंस की प्रेरित करने वाली राखी सावंत और उनका परिवार इस समय एक चुनौतीभरे हालातों से गुजर रहा है. इस बता से सभी वाकिफ हैं कि राखी की मां जया भेदा कैंसर से पीड़ित हैं.
टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग और डांस से फैंस की प्रेरित करने वाली राखी सावंत (Rakhi Sawant) और उनका परिवार इस समय एक चुनौतीभरे हालातों से गुजर रहा है. इस बात से सभी वाकिफ हैं कि राखी की मां जया भेदा (Jaya Bheda) कैंसर से पीड़ित हैं. आज एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए बताया कि उनकी मां का आज कैंसर ऑपरेशन (Cancer Operation) किया जाएगा जिसमें डॉक्टर उनका ट्यूमर निकाल देंगे और उनकी मां को रोगमुक्त बना देंगे.
राखी ने आज अपनी मॉम जया संग अस्पताल से एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि आज उनकी मां अपने कैंसर के ऑपरेशन के लिए जा रही हैं. वीडियो में राखी ने सलमान खान (Salman Khan) का आभार व्यक्त किया है. राखी ने कहा कि सलमान ने न सिर्फ आर्थिक बल्कि बेहतरीन डॉक्टरों के जरिए उनकी मां के कैंसर ट्रीटमेंट का ख्याल रखा जिसके लिए वो हमेशा उनकी आभारी रहेंगी.
View this post on Instagram
इसी के साथ वीडियो में जया भेदा भी सलमान और उनके परिवार को धन्यवाद कहती हुई नजर आईं और साथ ही उन्हें दुआएं देती दिखी. राखी ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, "धन्यवाद भगवान और सलमान खान." इस पोस्ट में उन्होंने विकास गुप्ता और कविता कौशिक को भी धन्यवाद कहा है.
बता दें कि राखी जब बिग बॉस 14 के घर में थी जब उन्हें पता चला था कि उनकी मॉम बीमार हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसकी जानकारी मिलने के बाद राखी बेहद इमोशनल हो गई थी और घर से बाहर आने का बेसब्री से इंतजार कर रही थी. शो में उनकी और निक्की तंबोली की तीखी बहस ने भी काफी सुर्खियां बटोरी.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2021 09:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

