टीवी

Rahul Vaidya 'Nach Baliye' को ठुकराकर 'Khatron Ke Khiladi 11' में करेंगे एंट्री?

बिग बॉस 14के रनरप राहुल वैद्य जल्द ही फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 में एंट्री करने जा रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राहुल और उनकी गर्लफ्रेंड दिशा परमार को मेकर्स द्वारा डांस रियलिटी शो 'नच बलिए' के लिए अप्रोच किया गया था.

Rahul Vaidya 'Nach Baliye' को ठुकराकर 'Khatron Ke Khiladi 11' में करेंगे एंट्री?
राहुल वैद्य (Photo Credits: Instagram)

बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) के रनरप राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) जल्द ही फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 (Fear Factor: Khatron Ke Khiladi 11) में एंट्री करने जा रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राहुल और उनकी गर्लफ्रेंड दिशा परमार (Disha Parmar) को मेकर्स द्वारा डांस रियलिटी शो 'नच बलिए' (Nach Baliye) के लिए अप्रोच किया गया था. हालांकि राहुल ने स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में हिस्सा लेने का फैसला किया है.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, बिग बॉस 14 के अंत के बाद से ही उन्हें खतरों के खिलाड़ी के लिए अप्रोच किया जा रहा था. लेकिन बैक इंजरी के चलते वो फैसला नहीं ले पा रहे थे. बिग बॉस 14 के घर में दर्शकों ने उन्हें खूब पसंद किया और अब आखिरकार वो अपने स्टंट भरे अंदाज में नजर आनेवाले हैं.

हालांकि इन खबरों को लेकर राहुल की ओर से किसी भी तरह का बयान सामने नहीं आया है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि खतरों के खिलाड़ी के मेकर्स शो के लिए सेलिब्रिटीज को अप्रोच कर रहे हैं. इस सीजन में आस्था गिल भी नजर आएंगी.

इसी के साथ शो में एक्टर अर्जुन बिजलानी और बिग बॉस 14 कंटेस्टटेंट्स अभिनव शुक्ला और निक्की तंबोली भी नजर आएंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2021 02:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).