Rahul Vaidya ने दिशा परमार के साथ शादी पर तोड़ी चुप्पी, जून महीने में बज सकती है शहनाई
राहुल के मुताबिक बिग बॉस 14 से ना केवल उन्हें नाम और पैसा मिला बल्कि प्यार भी मिला. क्योंकि राहुल ने बिग बॉस 14 के घर में दिशा परमार के लिए अपना प्यार दिखाया था.
बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) का सीजन खत्म हो चुका है. इस सीजन की ट्रॉफी रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) ने अपने नाम की जबकि वहीं राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) पहले रनरअप बने. हालांकि राहुल भले ही शो में 2 आए हो लेकिन उन्हें इस हार का मलाल नहीं है. राहुल ने अपने इंटरव्यू में फैंस का शुक्रिया अदा किया. राहुल के मुताबिक फैंस ने उन्हें उम्मीद से कई गुना प्यार दिया है जिसे वो पूरी लाइफ नहीं भुला सकते हैं. ऐसे में अब राहुल अपने फैंस को भी एक बड़ा सरप्राइज देने जा रहे हैं. टाइम्स ऑफ़ इंडिया से बात करते हुए राहुल ने माना कि अगर उनकी मां हां कहती हैं तो जून महीने में दिशा परमार (Disha Parmar) से शादी रचा सकते हैं.
दरअसल राहुल के मुताबिक बिग बॉस 14 से ना केवल उन्हें नाम और पैसा मिला बल्कि प्यार भी मिला. क्योंकि राहुल ने बिग बॉस 14 के घर में दिशा परमार के लिए अपना प्यार दिखाया था. जिसके बाद उन्होंने शो में उन्हें शादी के प्रपोज भी किया है. जिसके बाद वेलेंटाइन डे के मौके पर दिशा ने घर में एंट्री करके उनके सवाल जवाब दिया और शादी के लिए हां कहा. यह भी पढ़े: Bigg Boss 14 की ट्रॉफी जीतने के बाद रुबीना दिलैक ने खास अंदाज में सलमान खान का किया शुक्रिया, फैंस से कही ये बातें
ऐसे में राहुल वैद्य ने अपने इंटरव्यू में कहा कि अगर मां ने हां कह दिया है तो जून में ही शादी होगी. वो इस बारे में दिशा से भी बात करेंगे. जिसके बाद दोनों शादी की डेट फाइनल कर सकते हैं
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2021 03:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

