टीवी

Bigg Boss 14 के बाद एक साथ पार्टी करते दिखाई दिए अली, राहुल, जैस्मिन और दिशा, Photos आई सामने

राहुल वैद्य अपनी गर्लफ्रेंड दिशा परमार संग अली और जैस्मिन के साथ डिनर डेट पर पहुंचे. जहां पैपराजी ने चारों को एक साथ स्पॉट किया. इस दौरान इन सभी का जोश देखते ही बन रहा था.

Bigg Boss 14 के बाद एक साथ पार्टी करते दिखाई दिए अली, राहुल, जैस्मिन और दिशा, Photos आई सामने
राहुल वैद्य, दिशा परमार, अली गोनी और जैस्मिन भसीन (Image Credit: Yogen Shah)

बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) के घर में राहुल वैद्य, अली गोनी और जैस्मिन भसीन के बीच की तिकड़ी लोगों ने काफी पसंद की. शो में तीनों की मजबूत बॉन्डिंग को सभी ने देखा. ये तीनों हर मोड़ पर एक दूसरे को सपोर्ट करते नजर आए थे. इस बीच इन सभी को फिर से एक साथ स्पॉट किया गया. दरअसल राहुल वैद्य अपनी गर्लफ्रेंड दिशा परमार संग अली और जैस्मिन के साथ डिनर डेट पर पहुंचे. जहां पैपराजी ने चारों को एक साथ स्पॉट किया. इस दौरान इन सभी का जोश देखते ही बन रहा था.

इस दौरान अली और जैस्मिन एक कार में बैठकर पहले पहुंचे. जहां उन्होंने कैमरे के सामने पोज दिए. जबकि वहीं राहुल अपनी गर्लफ्रेंड दिशा परमार के साथ पहुंचे. जहां ये चारों के एक दूसरे को गले लगाते दिखाई दिए.

राहुल वैद्य, दिशा परमार (Image Credit: Yogen Shah)
अली गोनी और जैस्मिन भसीन (Image Credit: Yogen Shah)
राहुल वैद्य, दिशा परमार, अली गोनी और जैस्मिन भसीन (Image Credit: Yogen Shah)

आपको बता दे कि बिग बॉस 14 के घर में अली पहले अपनी दोस्ती जैस्मिन को सपोर्ट करने पहुंचे थे. जिसके बाद घर में उनकी बॉन्डिंग राहुल वैद्य से बनती चली गई. जिसके चलते राहुल और जैस्मिन जो एक समय तक एक दूसरे के विरोधी थे वो भी अली के चलते दोस्त बन गए. वेल जैसे जैसे शो आगे बढ़ा. जैस्मिन तो घर से बेघर हो गई लेकिन राहुल और अली का रिश्ता अटूट होता चला गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 17, 2021 10:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).