Naagin 4: निया शर्मा जान हथेली पर लेकर पहुंची अपने शो नागिन 4 के सेट पर, वैनिटी से शेयर की फोटो
एकता कपूर ने लॉकडाउन में ही ऐलान कर दिया था कि वो नागिन 4 को खत्म कर नागिन 5 के साथ लौटेंगी. हालांकि एकता ने फैंस को भरोसा दिलाया था कि नागिन 4 का अंत बेहद ही धमाकेदार होगा और नागिन 5 बिलकुल ही लॉजिक के साथ शुरू होगी.
कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन (Lockdown) का असर हर इंडस्ट्री पर पड़ा. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री भी इससे काफी प्रभावित हुई. लेकिन अब महाराष्ट्र सरकार सशर्त फिल्मों और सीरियल को शूटिंग के लिए अनुमति दे दी है. ऐसे में अब सीरियल की शूटिंग शुरू हो चुकी है. एकता कपूर के शो नागिन 4 (Naagin 4) की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है. शो की लीड एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) ने अपनी एक फोटो शेयर करके इस बात की जानकारी दी है. दरअसल निया पूरे 3 महीने बाद सेट पर पहुंची. ऐसे में उनकी ख़ुशी देखते ही बन रही थी. जाहिर है अपने फैन्स से ये अनुभव शेयर करने के लिए निया शर्मा ने फोटो शेयर किया.
निया ने लिखा कि 3 महीने बाद सेट पर, मेरी वैनिटी, नागी 4 (जान हथेली पर लेकर). जाहिर है निया कोरोना वायरस के इस दौर में शूटिंग के डर को जाहिर करते हुए दिखाई दे रही हैं.
View this post on Instagram
Cut to- 3 months later... back to set, my Vanityyyyyyyyyyyyy!! #naagin4🐍 💯 (Jaan hatheli pe lekar)
आपको बता दे कि एकता कपूर ने लॉकडाउन में ही ऐलान कर दिया था कि वो नागिन 4 को खत्म कर नागिन 5 के साथ लौटेंगी. हालांकि एकता ने फैंस को भरोसा दिलाया था कि नागिन 4 का अंत बेहद ही धमाकेदार होगा और नागिन 5 बिलकुल ही लॉजिक के साथ शुरू होगी. ऐसे में नागिन का अंत दर्शकों की कसौटी पर खरा उतरेगा और उन्हें किसी प्रकार की निराशा नहीं होगी. एकता के इस बयान के बाद शो की लीड कास्ट निया शर्मा और रश्मि देसाई ने इस मामले पर रिएक्ट भी किया था. उन्होंने एकता का सपोर्ट किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2020 02:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

