Shweta Tiwari Controversial Statement: विवादित बयान देकर बुरी फंसी श्वेता तिवारी, एमपी के गृहमंत्री ने एक्ट्रेस के खिलाफ दिए जांच के आदेश
मध्य प्रदेश के भोपाल में एक वेब सीरीज के अनाउंसमेंट के लिए आईं श्वेता तिवारी अपने एक विवादित बयान को लेकर मुश्किलों में घिर गई हैं. उनके बयान पर सख्त रवैया दिखाते हुए मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने बयान की निंदा करते हुए एक्ट्रेस के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं.
Shweta Tiwari Controversial Statement: अपने फिटनेस और ग्लैमरस अंदाज के लिए अक्सर सुर्खियों में रहने वाली टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (TV Actress Shweta Tiwari) अपने विवादित बयान को लेकर बुरी तरह से फंसती दिख रही हैं. दरअसल, मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के भोपाल (Bhopal) में एक वेब सीरीज के अनाउंसमेंट के लिए आईं श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) अपने एक विवादित बयान को लेकर मुश्किलों में घिर गई हैं. इस इवेंट के दौरान मजाक-मजाक में श्वेता तिवारी ने कहा कि मेरी ब्रा का साइज भगवान ले रहे हैं. श्वेता के इस बयान के बाद बवाल मचना शुरू हो गया है. श्वेता तिवारी के इस विवादित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
वेब सीरीज के प्रमोशन के दौरान भगवान को लेकर आपत्तिजनक बयान पर सख्त रवैया दिखाते हुए मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने बयान की निंदा करते हुए एक्ट्रेस के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि श्वेता तिवारी का बयान बेहद आपत्तिजनक है. इस मामले में भोपाल पुलिस कमिश्नर से जांच की रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है. यह भी पढ़ें: Shweta Tiwari के विवादित बयान से मचा बवाल, MP के गृृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिए जांच के आदेश
देखें वीडियो-
उफ़्फ़। ये क्या बोल गईं अभिनेत्री श्वेता तिवारी … #showstopper @ABPNews pic.twitter.com/kq6YBQ3cR5
— Brajesh Rajput (@brajeshabpnews) January 27, 2022
बता दें कि श्वेता भोपाल में फैशन से जुड़ी एक वेब सीरीज शो स्टॉपर (Show Stopper) के अनाउंसमेंट के लिए पहुंची थीं. इस इवेंट के दौरान उन्होंने मजाक करते-करते यह विवादित बयान दे दिया. इस वीडियो के वायरल होने के बाद कुछ लोगों का कहना है कि श्वेता ने अपने इस बयान से उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाई है.
गौरतलब है कि इस वेब सीरीज की शूटिंग भोपाल में ही होने वाली है. इस वेब सीरीज का नाम 'शो स्टॉपर्स' रखा गया है, जिसका निर्देशन मनीष हरिशंकर कर रहे हैं. इस वेब सीरीज में रोहित रॉय, कंवलजीत, सौरभ राज जैन और श्वेता तिवारी नज़र आने वाले हैं. बता दें कि श्वेता ने कई टीवी सीरियल्स में काम किया है, इसके साथ ही वो 'बिग बॉस सीजन 4' की विनर भी रह चुकी हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 27, 2022 05:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

