टीवी

टीवी एक्ट्रेस माहिका शर्मा ने पोर्न स्टार के बर्थडे पर कराया बोल्ड फोटोशूट, शेयर की अपनी टॉपलेस तस्वीर

खबरों की माने तो टीवी एक्ट्रेस माहिका शर्मा पोर्न स्टार डैनी डी के साथ बिग बॉस-12 में हिस्सा ले सकती हैं. शनिवार को डैनी ने अपना जन्मदिन मनाया और इस खास अवसर पर माहिका ने उन्हें स्पेशल फील कराने के लिए सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की

टीवी एक्ट्रेस माहिका शर्मा ने पोर्न स्टार के बर्थडे पर कराया बोल्ड फोटोशूट, शेयर की अपनी टॉपलेस तस्वीर
माहिका शर्मा (Photo Credits : Instagram)

खबरों की माने तो टीवी एक्ट्रेस माहिका शर्मा पोर्न स्टार डैनी डी के साथ बिग बॉस-12 में हिस्सा ले सकती हैं. शनिवार को डैनी ने अपना जन्मदिन मनाया और इस खास अवसर पर माहिका ने उन्हें स्पेशल फील कराने के लिए सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की. माहिका ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक टॉपलेस तस्वीर शेयर की. उन्होंने लिखा कि, " जब सुबह उठकर आपको यह अहसास होता है कि आज डैनी डी का जन्मदिन है, तब आप पागल हो जाते हो और आप इस मोमेंट को कैमरा में कैद करने का मौका नहीं छोड़ सकते हो. हैप्पी बर्थडे लव. उम्मीद है आप हमेशा खुश रहें और आपको आपके जीवन में सफलता मिले."

स्पॉटबॉय डॉट कॉम से बात करते हुए डैनी ने इस बारे में कहा कि, " माहिका हमेशा से ही मेरे लिए स्पेशल रही हैं. उन्होंने मुझे स्पेशल फील कराने के लिए हमेशा अपना पूरा प्रयास किया है. सब जानते हैं कि हम दोनों काफी करीब है. मुझे हैरानी नहीं हुई..मुझे सिर्फ सरप्राइजिंग लगा. सच बताऊं तो उनके इस जेस्चर ने मेरा बर्थडे खास बना दिया. मेरी पत्नी ने भी एक तस्वीर शेयर की हैं. इन दोनों ने बर्थडे को स्पेशल बना दिया.

वैसे फैन्स माहिका की इस तस्वीर को बेहद पसंद कर रहे हैं. कई लोगों

ने इस तस्वीर पर कमेंट्स किये हैं. आपको बता दें कि माहिका ने

'एफ आई आर' और 'रामायण' जैसे टीवी शोज में काम किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2018 09:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).