Bigg Boss 13: क्या इस हफ्ते मधुरिमा तुली हो चुकी हैं घर से बेघर?
खबर है कि मधुरिमा घर से बेघर होने वाली नई सदस्य हैं. पिछले हफ्ते हुई लड़ाइयों और सिद्धार्थ के साथ मस्ती ने दर्शकों खास इम्प्रेस नहीं किया.
बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) से इस हफ्ते भी एक सदस्य कम वोट के चलते बाहर हो जाएगा. लेकिन वो सदस्य कौन है इसपर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं. ऐसे में अब जिस सदस्य का नाम सामने आया है वो हैं मधुरिमा तुली (Madhurima Tuli). खबर है कि मधुरिमा घर से बेघर होने वाली नई सदस्य हैं. दरअसल पिछले हफ्ते शेफाली बग्गा घर से बाहर हो गई थी. जिसके बाद घर के कई सदस्यों ने अपने गेम का मोड़ बदला. बीते कुछ दिन में मधुरिमा भी घर में काफी एक्टिव दिखाई दी. फिर चाहे वो विशाल के साथ पंगा लेना हो सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी खट्टी मिट्ठी नोक झोक ने खूब सुर्खियां बनाई.
विशाल के साथ मधुरिमा के रिश्ते की कंफ्यूजन भी इसी हफ्ते देखने को मिली. जहां दोनों एक दूसरे को सारी हद्दे लांघ कर नीचा दिखाते दिखाई दिए. जिसके बाद मधुरिमा ने विशाल पर चप्पल से दे मारा. जिसके चलते विशाल ने घर में जबरदस्त ड्रामा किया और फिर बिग बॉस ने मधुरिमा को 2 हफ्ते के लिए नॉमिनेट कर दिया. लेकिन अब मधुरिमा घर से बेघर ही चुकी हैं. सोशल मीडिया पर भी मधुरिमा के एलिमिनेट होने के दावे किए जा रहे हैं.
अब मधुरिमा के घर से बाहर हो जाने के बाद विशाल घर में कौन सा रूप धारण करते हैं वो देखने लायक होगा. हालांकि आज के एपिसोड में सलमान विशाल और मधुरिमा से उनके रिलेशन का स्टेट्स भी पूछते हैं. जिसपर विशाल इसे कंफ्यूज बताते हैं. जिसके बाद सलमान दोनों की इस हफ्ते घर में होने वाली लड़ाइयों के लिए जिम्मेदार मानते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 12, 2020 02:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

