Govinda संग Krushna Abhishek के चल रहे झगड़े पर किकू शारदा ने की टांग खिंचाई, कहा- राजा बाबू आज कल इन्हें नहीं देखते
वीडियो में किकू सनी देओल के गेटअप में दिखाई दे रहें हैं जबकि वहीं कृष्णा धर्मेन्द्र के गेटअप में दिखाई दे रहें हैं. वीडियो में कृष्णा करिश्मा से कहते हैं कि उन्होंने कल रात की राजा बाबू फिल्म देखी है. जिसके बाद किकू कहते है कि इन्होने तो राजा बाबू देख ली लेकिन जो राजा बाबू हैं वो इन्हें आज कल नहीं देखते.
कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) और गोविंदा (Govinda) के बीच चल रहें झगड़े से भला कौन नहीं वाकिफ है. मामा-भांजे की लड़ाई अब मीडिया में छाई हुई है. दोनों ही पार्टी समय समय पर एक दूसरे पर बयान देती रही हैं. लेकिन अब कपिल शर्मा शो में किकू शारदा (Kiku Sharda) ने कृष्णा अभिषेक की खिंचाई की है. जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे. दरअसल इस हफ्ते शो में खास मेहमान बनकर पहुंचे हैं करिश्मा कपूर और उनके पिता रणधीर कपूर. ऐसे में हर कोई दोनों के साथ जमकर मस्ती मजाक करता दिखाई. जिसका एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में किकू कृष्णा की टांग खिंचाई करते दिखाई दे रहें हैं.
वीडियो में किकू सनी देओल के गेटअप में दिखाई दे रहें हैं जबकि वहीं कृष्णा धर्मेन्द्र के गेटअप में दिखाई दे रहें हैं. वीडियो में कृष्णा करिश्मा से कहते हैं कि उन्होंने कल रात की राजा बाबू फिल्म देखी है. जिसके बाद किकू कहते है कि इन्होने तो राजा बाबू देख ली लेकिन जो राजा बाबू हैं वो इन्हें आज कल नहीं देखते. जिसके बाद वहां मौजूद हर कोई हंस पड़ता है.
View this post on Instagram
आपको बता दे कि कुछ दिन पहले शो में नीतू कपूर और उनकी बेटी रिद्धिमा सहानी आई थी जिसके बाद कपूर खानदान से रणधीर और करिश्मा कपूर पहुंचे हैं. जहां ये फैमिली से जुड़ी कई डिटेल शेयर करते दिखाई देंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2021 11:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

