Kasautii Zindagii Kay: हिना खान ही निभाएगी 'कोमोलिका' का किरदार, सामने आया First Look
कसौटी जिंदगी की-2' से 'कोमोलिका' का लुक सामने आ चुका है. हिना खान ही कोमोलिका का किरदार निभाएगी. फैन्स लम्बे समय से इस बात का इंतजार कर रहे थे कि कब उन्हें हिना खान को कोमोलिका के रूप में देखने का मौका मिलेगा
'कसौटी जिंदगी की-2' से 'कोमोलिका' का लुक सामने आ चुका है. हिना खान ही कोमोलिका का किरदार निभाएगी. फैन्स लम्बे समय से इस बात का इंतजार कर रहे थे कि कब उन्हें हिना खान को कोमोलिका के रूप में देखने का मौका मिलेगा. अब वो पल दूर नहीं है क्योंकि जल्द ही शो में कोमोलिका की एंट्री होने वाली है.सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिनमें हिना खान को कोमोलिका के रूप में देखा जा सकता है. हिना पहली बार नेगेटिव रोल निभाती हुई नजर आएगी. कोमोलिका का फर्स्ट लुक देखकर इस शो के लिए आपकी उत्सुकता और भी बढ़ जाएगी.
बता दें कि 'कसौटी जिंदगी की' के पहले सीजन में उर्वशी ढोलकिया ने कोमोलिका का किरदार निभाया था. लोगों को इस शो में उनका अभिनय काफी पसंद आया था. अब देखना होगा कि 'कोमोलिका' के रूप में हिना दर्शकों को प्रभावित कर पाएगी की नहीं.
यह भी पढ़ें: - नोरा फतेही के बाद हिना खान ने लगाए 'दिलबर दिलबर' पर ठुमके, VIDEO हुआ वायरल
हिना खान की बात करें तो इससे पहले उन्होंने टीवी शो 'यह रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा का किरदार निभाया था. लोगों ने अक्षरा के किरदार को खूब प्यार दिया था. इसके बाद उन्हें रियलिटी शो 'बिग बॉस' में देखा गया था. उन्होंने बिग बॉस सीजन 11 में भाग लिया था. वह इस शो की रनर अप रही थी. उन्होंने शिल्पा शिंदे के साथ फिनाले में जगह बनाई थी पर वह शो को जीतने में असफल रही थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 14, 2018 01:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

