टीवी

Karan Mehra-Nisha Rawal इंटरनेट पर अपने रोमांटिक Photos और Videos से देते हैं कपल गोल्स, झगड़े की खबर से हैं फैंस

टीवी इंडस्ट्री के मशहूर कपल करण मेहरा और निशा रावल की जोड़ी उनके फैंस द्वारा काफी पसंद की जाती है. सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज और वीडियोज खूब वायरल होती है जिसमें ये दोनों अपने पब्लिक डिस्प्ले ऑफ अफेक्शन से लोगों का दिल जीतते नजर आते थे.

Karan Mehra-Nisha Rawal इंटरनेट पर अपने रोमांटिक Photos और Videos से देते हैं कपल गोल्स, झगड़े की खबर से हैं फैंस
करण मेहरा और निशा रावल (Photo Credits: Instagram)

टीवी इंडस्ट्री के मशहूर कपल करण मेहरा और निशा रावल की जोड़ी उनके फैंस द्वारा काफी पसंद की जाती है. सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज और वीडियोज खूब वायरल होती है जिसमें ये दोनों अपने पब्लिक डिस्प्ले ऑफ अफेक्शन से लोगों का दिल जीतते नजर आते थे. यही वजह है कि आज जब करण और निशा के बीच झगड़े की खबर सुनने को मिली तो लोग भी हैरान रह गए.

बताया गया कि बीती रात इस कपल के बीच विवाद हुआ जिसके बाद निशा ने करण के खिलाफ गोरेगांव पुलिस स्टेशन में कंप्लेंट दर्ज करा दी. इसके बाद करण को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. ये भी पढ़ें: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक्टर Karan Mehra को पुलिस ने किया गिरफ्तार, झगड़े के बाद पत्नी Nisha Rawal ने की थी शिकायत

करण और निशा की शादीशुदा जिंदगी में अनबन की खबरें काफी समय से सुनने को मिल रही थी. हालांकि इस कपल ने हमेशा से इस बात को नकारा है. करण और निशा अपने सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ अक्सर फोटोज शेयर करते हैं जिसमें ये दोनों कैंडिड अंदाज में एक दूसरे की मौजूदगी में एन्जॉय करते नजर आते हैं.

बताया जाता है कि करण और निशा ने करीब 5 साल तक एक दूसरे को डेट किया था जिसके बाद उन्होंने 24 नवंबर, 2012 में एक दूसरे संग सैट फेरे लिए. इन्हें 3 साल एक बेटा भी है जिसका नाम काविश मेहरा है.

मीडिया में आई ताजा रिपोर्ट के अनुसार पत्नी निशा संग विवाद के मामले में करण को आज जमानत पर रिहा किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2021 11:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).