टीवी

कपिल शर्मा के फैन्स के लिए खुशखबरी, इस शो से करने जा रहे हैं धमाकेदार वापसी

कपिल शर्मा के फैन्स के लिए एक अच्छी खबर आ रही है. जल्द ही कपिल शर्मा टीवी पर वापिसी करने जा रहे हैं

कपिल शर्मा के फैन्स के लिए खुशखबरी, इस शो से करने जा रहे हैं धमाकेदार वापसी
कपिल शर्मा (Photo Credits: Facebook)

कपिल शर्मा के फैन्स के लिए एक अच्छी खबर आ रही है. जल्द ही कपिल शर्मा टीवी पर वापसी करने जा रहे हैं. जी हां, खबरों की माने तो जल्द ही आप सबको 'द कपिल शर्मा शो' का नया सीजन देखने को मिल सकता है. पीपिंग मून नामक एक डिजिटल पोर्टल से बात करते हुए कपिल ने कहा कि, "मैं अपने फैन्स को यह भरोसा दिलाता हूं कि मैं जल्द ही द कपिल शर्मा शो का नया सीजन लेकर आऊंगा. मुझे उम्मीद है कि फैन्स का प्यार इस शो को आगे बढ़ाएगा लेकिन अभी यह शो शुरुआती चरण में ही है."

कपिल शर्मा ने यह भी बताया कि उनकी सेहत में काफी सुधार हुआ है और वह अपनी हेल्थ पर काफी ध्यान दे रहे हैं. इस ब्रेक के दौरान कपिल शर्मा अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने भी गए थे. परिवार के सपोर्ट की वजह से उनका स्वास्थ्य जल्द ठीक हो रहा है.

आपको बता दें कि हाल ही में रक्षाबंधन के अवसर पर कपिल शर्मा की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी. एक पत्रकार ने उनकी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया था. इन तस्वीरों में कपिल अपने परिवार के साथ राखी का त्योहार मनाते हुए दिख रहे थे. तस्वीरें देखकर यह भी साफ पता लग रहा था कि उनका वजन काफी बढ़ चुका है. कपिल बिल्कुल अलग ही लुक में नजर आ रहे थे.

इस शो के अलावा कपिल शर्मा एक पंजाबी फिल्म को भी प्रोड्यूस कर रहे हैं. इस फिल्म का नाम 'सन ऑफ मंजीत' है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2018 03:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).