Kangana Ranaut ने एडल्ट फिल्मों पर उठाया सवाल तो भड़की Poonam Pandey, देखें Lock Upp प्रीमियर का ये Video
बोल्ड एक्ट्रेस पूनम पांडे कंगना रनौत के नए शो 'लॉक अप' पर बतौर कंटेस्टेंट नजर आने वाली है.
बोल्ड एक्ट्रेस पूनम पांडे (Poonam Pandey) कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के नए शो 'लॉक अप' (Lock Upp) पर बतौर कंटेस्टेंट नजर आने वाली है. हाल ही में शो का एक प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिला है जिसमें कंगना पूनम से कुछ तीखे सवाल करती हुई नजर आ रही हैं. कंगना ने यहां पूनम पांडे से उनकी एडल्ट फिल्मों (Adult Films) को लेकर सवाल करते हुए पूछा, "क्या आप इस बात को स्वीकार नहीं करती कि आप अडल्ट फिल्में बनाती हैं?"
पूनम पांडे इस पर अपने बेखौफ अंदाज में जवाब देती हैं, "मैंने आज तक जितने भी फोटो या वीडियो बनाए हैं या साझा किये हैं, मैंने कहीं भी कानून नहीं तोड़ा है." पूनम का यह जवाब सुनकर कंगना सरप्राइस रह जाती हैं और कहती हैं , "जब लोगों को नकली वाला इतना पसंद आया है तो असल वाला तो बेहद पसंद आएगा."
आपको बता दें कि निशा रावल और मुनव्वर फारूकी के साथ कंगना के इस लॉकअप में जेल-सहकर्मी के रूप में पूनम पांडे के नाम की घोषणा की गई थी. ग्लैमर जगत की सबसे बोल्ड अभिनेत्रियों में से एक पूनम पांडे सोशल मीडिया पर भी अपने इरॉटिक और सामान कंटेंट के चलते काफी विवादों में रही हैं.