टीवी एक्ट्रेस Kanchi Singh हुई कोरोना संक्रमित, घर पर हुई क्वारंटाइन
कांची ने सोशल मीडिया पर लिखा कि दुर्भाग्य से मैं कोरोना संक्रमित हो गई हूं. मैंने घर पर खुद को इसोलेट कर लिया है. मैं सभी सेफ्टी प्रोटोकॉल का पालन कर रही हूं.
मुंबई (Mumbai) में कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते मामलों ने एक बार परेशानियां बढ़ा दी है. आम जनता के साथ बॉलीवुड और टीवी सितारें भी कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं. हाल ही में अनुपमा एक्ट्रेस रुपाली गांगुली भी कोरोना संक्रमित पाई गई. जिसके बाद ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम कांची सिंह भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं. इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दी है. दरअसल कांची अपनी एक फिल्म की शूटिंग के लिए भोपाल में थी. जिसके बाद अब वो कोरोना संक्रमित हो गई हैं. इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर दी है.
कांची ने सोशल मीडिया पर लिखा कि दुर्भाग्य से मैं कोरोना संक्रमित हो गई हूं. मैंने घर पर खुद को इसोलेट कर लिया है. मैं सभी सेफ्टी प्रोटोकॉल का पालन कर रही हूं. आप भी सपना ध्यान रखे और सुरक्षित रहे. अगर बाहर जाने की जरूरत ना हो तो बाहर ना जाए. यह समय घर में रहने और वायरस से लड़ने का है.

इससे पहले जब अनुपमा एक्ट्रेस रुपाली गांगुली कोरोना संक्रमित हुई तो उन्होंने लिखा था कि ‘मां कोरोना देवी तू है कि नहीं. मैं पॉजिटिव हूं. लेकिन मैं नहीं चाहती थी. ये क्या हुआ कैसे हुआ कब हुआ. जब हुआ तब हुआ छोड़ो ये ना पूछो.'
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 03, 2021 10:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

