पौराणिक शो 'परमावतार श्री कृष्ण' में वापसी कर खुश हैं जितेन लालवानी
अभिनेता जितेन लालवानी (Jiten Lalwani) एक बार फिर शो 'परमावतार श्री कृष्ण' (Paramavatar Shri Krishna) में शनिदेव के किरदार में नजर आएंगे.
मुंबई : अभिनेता जितेन लालवानी (Jiten Lalwani) एक बार फिर शो 'परमावतार श्री कृष्ण' (Paramavatar Shri Krishna) में शनिदेव के किरदार में नजर आएंगे. 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में वीरानी का किरदार निभाने वाले इस अभिनेता ने शोबिज के अपने लंबे करियर में कई किरदार निभाए हैं. एक बार फिर से शनिदेव का किरदार निभाने को लेकर जितेन काफी उत्साहित हैं.
हालांकि उन्होंने वादा किया है कि वह किरदार के विभिन्न रंगों को दिखाने का प्रयास करेंगे. अभिनेता ने बयान दिया, "शनिदेव एक ऐसा किरदार है, जिसने मेरे अंदर हमेशा एक कौतूहल उत्पन्न किया है.
यह भी पढ़ें : टीवी शो ‘कहां हम कहां तुम’ की ऑन स्क्रीन जोड़ी पहली बार दिखेगी सर्जन की पैनल के साथ
हालांकि मैंने पहले भी यह किरदार निभाया है लेकिन इसे फिर से निभाने में मुझे कोई आपत्ति नहीं है क्योंकि इस किरदार के कई और रंग और स्टाइल हैं, जो कि अपने आप में एक नई खोज है." अभिनेता ने कहा, "करीब तीन साल के वक्त के बाद दोबारा इस किरदार को निभाना किसी चुनौती से कम नहीं है." 'परमावतार श्री कृष्ण' एंड टीवी पर प्रसारित होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2019 04:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

